कर्मचारियों, अध्यापकों को वेतन नहीं मिला, किस्त चूके तो लगेगा सरचार्ज

महीने के पांच दिन गुजरने के बाद भी राज्य सरकार के कई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने बगैर वेतन के रक्षाबंधन मनाया है। रक्षाबंधन के दाे दिन बाद भी सैलरी नहीं मिली है। कर्मचारियों को दिक्कत आ रही है। क्योंकि अधिकतर ने मकान, वाहन लोन पर ले रखे हैं। यदि जल्द वेतन नहीं डला तो उन्हें पेनाल्टी चुकाना होगी। सिविल खराब होगी सो अलग।
जिन विभागों के कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है। उनमें आदिवासी विकास विभाग के अध्यापकों के साथ ही नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कलेक्टर दर पर कार्यरत कर्मचारी, मजदूर वर्ग के कर्मचारी शामिल हैं। एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों को अब तक सैलरी नहीं मिली है। यही स्थिति शिक्षा विभाग की भी है। विभाग के अध्यापकों के साथ ही 800 से ज्यादा कर्मचारियों को अब तक सैलरी नहीं मिली है। इन विभागों में एक तारीख को सैलरी देने का प्रावधान है। इससे आज भी ये सभी कर्मचारी विभाग के अकाउंटेंट के चक्कर लगा रहे हैं। विभाग के अधिकारी बजट नहीं होने का हवाला दे रहे हैं।

हमारे पास जो बिल आए थे वो लगा दिए गए हैं
जिला कोषालय अधिकारी विनय भूरिया ने बताया विभागों से बिल जारी होते हैं। इस आधार पर भुगतान करते हैं। जिन भी विभागों के बिल आए थे उनका भुगतान कर दिया है। कुछ एक विभाग बाकी होंगे। उनके यह भुगतान के बिल आते हैं तो राशि जारी कर दी जाती है।

बीएसएनएल कर्मियों को भी अब तक सैलरी नहीं मिली

राज्य सरकार के दफ्तरों की तरह बीएसएनएल की स्थिति खराब है। सैलरी नहीं मिली है। जून की सैलरी भी 25 जुलाई को मिली थी। कर्मचारियों को जुलाई का वेतन भी 25 अगस्त के बाद ही मिलने की उम्मीद है। पहले बीएसएनएल में महीना खत्म होने के साथ ही वेतन मिल जाया करता था। कर्मचारियों के वीआरएस लेने के बाद यू भी कर्मचारियों की संख्या कम रह गई है। इसके बाद यहां भी बजट का संकट है और कर्मचारियों को सैलरी समय पर नहीं मिल पा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ptwzqc

Share this

0 Comment to "कर्मचारियों, अध्यापकों को वेतन नहीं मिला, किस्त चूके तो लगेगा सरचार्ज"

Post a Comment