ऑनलाइन प्रतियोगिता में रिशानी और नूपुर के प्रथम आने पर सम्मान

दिव्य ब्राह्मण एकता कल्याण समिति ने राष्ट्रीय ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता व वॉक-रॉप प्रतियोगिता का आयोजन किया। नृत्य प्रतियोगिता में रिशानी भार्गव प्रथम, वॉक-रॉप में प्रथम नूपुर दुबे रही।
राष्ट्रीय संरक्षक व प्रभारी विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम किया। अध्यक्षता जिला प्रभारी उज्जैन अंजू भार्गव ने की। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि इंदौर से राष्ट्रीय महासचिव विजेता जोशी, राजस्थान अध्यक्ष पुनीता भरद्वाज का स्वागत किया गया। प्रदेश महासचिव सांस्कृतिक पूर्णिमा पांडे, संगठन सचिव श्रुति द्विवेदी, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उज्जैन सुनीता पचौरी, रानी अभिजीत दुबे, किरण जोशी ने सभी का सम्मान किया। साथ ही पौधे भी लगाए गए।
ऑनलाइन प्रतियोगिता में विजेताओं का किया सम्मान: उज्जैन, इंदौर और सीहोर में हुई राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री विभा शुक्ला, प्रदेश महासचिव उमा पालीवाल ने ऑनलाइन प्रतियोगिता नृत्य में प्रथम व चित्रकला में तृतीय पुरस्कार रिशानी भार्गव, वॉक-रॉप प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नूपुर दुबे को दिया। इसी तरह अन्य विजेताओं को भी पुरस्कृत
किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gJh21m

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "ऑनलाइन प्रतियोगिता में रिशानी और नूपुर के प्रथम आने पर सम्मान"

Post a Comment