पहले मास्क का वितरण फिर सफाई कर्मचारियों का सम्मान

गंदगी भारत छोड़ो अभियान में शनिवार को जरूरतमंद लोगों को मास्क का वितरण किया गया। नगर
निगम तिराहे पर कोरोना महामारी से बचाव एवं जन जाग्रति के लिए नागरिक, व्यापारी, फुटकर व्यापारी व निगम कर्मचारियों ने समूह गान गाया। इसके बाद मास्क बांटे। इसके बाद कंटेनमेंट क्षेत्रों में सफाई करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एमके जैन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, शैलेंद्र गोठवाल, संजय पारख, अर्पित अग्रवाल, महेंद्र पडियार, सुरेश अग्रवाल, सुनील पोरवाल, हरिश छबलानी, संदीप उपाध्याय, शेखर घोचा, ताराचन्द प्रीतवानी, तरूण जैन, राहुल पोखरना, प्रकाश चौहान, प्रियेश जैन, यश जैन आदि उपस्थित थे। अभियान 30 अगस्त तक चलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QljBLO

Share this

0 Comment to "पहले मास्क का वितरण फिर सफाई कर्मचारियों का सम्मान"

Post a Comment