बाढ़ पीड़ितों से सीएम ने कहा- दो महीने तक 10 किग्रा अनाज मिलेगा

अगले दो माह यानि अक्टूबर-नवंबर में हर परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को 10 किग्रा अनाज दिया जाएगा। दो माह के बाद फिर पांच किग्रा अनाज मिलेगा। इसी तरह बाढ़ से नष्ट हुए मकानों के लिए 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सबको भरपूर राहत मिलेगी। ये बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बुदनी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कार्यक्रम के दौरान कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बाढ़ से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। बाढ़ के कारण जहां फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। कई लोगों के आशियाने भी उजड़ गए हैं। लेकिन किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सबको राहत दी जाएगी। खराब हो चुकी फसलों का सर्वे करा लिया गया है। जिसका मुआवजा भी दिया जाएगा। लेकिन मुआवजे से काम नहीं चलने वाला है। इसलिए सभी का बीमा कराया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी को 50 किग्रा अनाज दिया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से 13 हजार लोगों की जान बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें तत्काल राहत मुहैया कराई।
कांग्रेस ने बंद कर दी हमारी योजनाएं : मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो योजनाओं को बंद कर दिया। हमारी सरकार ने गरीबों के लिए संबल योजना शुरू की थी। बेटे-बेटियों को लेपटॉप देने की योजना चलाई थी। गरीब की अंत्येष्टि के लिए पांच हजार रूपए देते थे। वे भी इन्होंने बंद कर दिए।
आमजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं से की भेंट : मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2.45 बजे सलकनपुर स्थित हेलीपेड पर हेलीकाप्टर से उतरे। यहां उन्होंने मां विजयासन माता को प्रणाम किया। सांसद रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, गुरुप्रसाद शर्मा, राजेंद्र सिंह राजपूत, रामनारायण साहू, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह मीणा, आसाराम यादव आदि ने स्वागत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32bmsxF
0 Comment to "बाढ़ पीड़ितों से सीएम ने कहा- दो महीने तक 10 किग्रा अनाज मिलेगा"
Post a Comment