अवंतिका, निजामुद्दीन और शिप्रा से होगी शुरुआत; 90 मिनट पहले स्टेशन जाना होगा, कैमरे से टिकट चेक, बीमार होने पर बजर बजेगा

(गौरव शर्मा) लॉकडाउन के बाद बंद ट्रेनों का संचालन बहुत जल्द होगा। रेलवे इंदौर से अवंतिका एक्सप्रेस, इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस और इंदौर-दिल्ली (निजामुद्दीन एक्सप्रेस) ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। कोरोना संक्रमण के बाद व्यवस्थाएं ऐसी की जा रही कि सबकुछ टचलैस रहे। सोशल डिस्टेंस से एंट्री मिलेगी। टिकट ऑटोमेटिक चेक होंगे, शरीर का तापमान जांचेेंगे। यदि किसी यात्री का तापमान ज्यादा हुआ तो सिस्टम से बजर बजेगा। मेडिकल टीम उसका दोबारा से चेकअप करेगी। बीमार यात्री को चढ़ने नहीं दिया जाएगा। स्टेशन पर 90 मिनट पहले पहुंचना होगा।
एक ओर से एंट्री, दूसरी ओर से बाहर जाएंगे यात्री
इंदौर से ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी व्यवस्थाएं अलग-अलग रहेंगी। एक गेट से प्रवेश और दूसरे से बाहर जाएंगे। आने-जाने वाले यात्री मिक्स-अप न हो इसके लिए अलग-अलग गेट की व्यवस्था।
ट्रेन में नहीं मिलेगा लिनेन, यात्रियों को खरीदना होगा
ट्रेन में अब रेलवे यात्रियों को लिनेन (कंबल, चादर, तकिया) कोरोना संक्रमण के बाद नहीं देगा। यात्रियों को डिस्पोजेबल सामग्री ही मिलेगी। उसे भी कियोस्क सेंटर से खरीदना होगी
एंट्री से ट्रेन में बैठने तक ऐसी रहेगी व्यवस्था, लगेज को भी सैनिटाइज किया जाएगा
1. प्लेटफार्म-1 से यात्री एंट्री करेंगे। यहां सोशल डिस्टेंस के निशान रेलवे ने बना रखे हैं। जहां निश्चित दूरी के साथ यात्री खड़े होंगे। एक-एक कर यात्रियों को एंट्री मिलेगी। बाकी अन्य लोगों के प्रवेश पर स्टेशन परिसर से ही प्रतिबंध रहेगा।

3. यात्री का तापमान चेक होगा। यदि किसी का तापमान ज्यादा निकला तो सिस्टम से बजर (इनसेट में) बजेगा।
4.यात्री प्लेटफार्म पर जाएंगे। यहीं से सीधे ट्रेन में प्रवेश मिलेगा। यहां भी दूरी से खड़े होने मार्किंग की है।
हमारी तैयारियां पूरी : रेलवे पीआरओ
रेलवे के सीनियर पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत के अनुसार ट्रेनों के संचालन की इंदौर स्टेशन पर तैयारियां चल रही है। यात्रियों को एंट्री के साथ ही ऑटोमेटेड टिकट चेक होगा। उनका टेम्प्रेचर चेक होगा। सबकुछ ठीक होने के बाद ही उन्हें ट्रेन में बैठने दिया जाएगा। 90 मिनट पहले यात्रियों को स्टेशन पर आना होगा। एंट्री-एक्जिट गेट भी अलग-अलग किए जाएंगे।
एसी में ये डिस्पोजेबल सामग्री और उनकी दरें
- बेडशीट, मास्क और सैनिटाइजर : 50 रुपए
- बेडशीट, मास्क, सैनिटाइजर, तकिया : 100 रुपए
- बेडशीट, मास्क, सैनिटाइजर और कंबल : 200 रुपए
- बेडशीट, मास्क, सैनिटाइजर, तकिया, कंबल : 250 रुपए
- सैनिटाइजर बॉटल (120 एमएल): 80 रुपए
- ग्लब्स: 10 रुपए
- नैपकीन: 15 रुपए
- ग्लास शील्ड: 40 रुपए
- (यह दरें रेलवे ने तय की हैं)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EIjsQr
0 Comment to "अवंतिका, निजामुद्दीन और शिप्रा से होगी शुरुआत; 90 मिनट पहले स्टेशन जाना होगा, कैमरे से टिकट चेक, बीमार होने पर बजर बजेगा"
Post a Comment