948 मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25 हजार

कक्षा 12 की परीक्षा 85 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले 948 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार की राशि मिलेगी। इसके लिए राज्य शासन के शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर 14 सितंबर तक खाते अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पिछली सरकार तक मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए 2018 में कक्षा 12 में लैपटॉप दिए गए थे लेकिन 2019 में मेधावी विद्यार्थियों के खाते में यह राशि नहीं आ सकी इसलिए छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। अब से दो माह पहले शहर के कलेक्टोरेट पर छात्रों ने एकत्रित होकर लैपटॉप की राशि के लिए प्रदर्शन कर कहा था कि मामा, अब तो आप दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हो आखिर हमें लैपटॉप कब मिलेंगे। हमने भी 85 फीसदी अंक के साथ बोर्ड परीक्षा पास की है। फिर हमारे साथ सौतेला व्यवहार क्यों हो रहा है।

छात्रों के इस प्रदर्शन के बाद सरकार होश में आई और उन्होंने आनन फानन में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए फिर से लैपटॉप देने की योजना बनाई। अब शिक्षा विभाग से इस संबंध में जिले के चयनित विद्यार्थियों की सूची सहित उनके खातों की सही जानकारी मांगी गई है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई पूरी होते ही राज्य शासन छात्रों के खाते में 25 हजार की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए जमा करेगी।

2018 में 2570 को मिले लैपटॉप इस बार 948 को क्योंकि पिछली बार 75 फीसदी का आंकड़ा लैपटॉप के लिए था इस बार 85 फीसदी : परीक्षा कक्ष प्रभारी विमल श्रीवास्तव की मानें तो 2018 में 2 हजार 570 छात्र-छात्राओं को जिले में लैपटॉप के लिए राशि मिली थी, लेकिन इस बार यह संख्या महज 948 रह गई है क्योंकि इस बार 85 फीसदी अंक लाने की पात्रता निर्धारित की गई है। इस संबंध में डीईओ दीपक पांडेय ने जिले के सभी संकुलों और प्राचार्यों को निर्देश जारी कर 14 सितंबर से पहले छात्रों की जानकारी के साथ उनके बैंक खातों की डिटेल भी मांगी है। कुल 948 को मिलेगी लैपटॉप की राशि इसमें सर्वाधिक शिवपुरी से 434 मेधावी विद्यार्थी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hhcJKs

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "948 मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25 हजार"

Post a Comment