ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र व अग्नि अस्त्र नामों से महिलाएं बना रही जैविक कीटनाशक

ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र, अग्नि अस्त्र ये कोई शस्त्रों के नहीं बल्कि जैविक खाद व कीटनाशकों के नाम हैं। खेतों में कीटों के प्रकोप को खत्म करने के लिए गांव के स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इन्हें खुद तैयार किया है। इतना ही नहीं इन्हें बेचकर ये महिलाएं आत्म निर्भर भी हो गई हैं। महिलाओं द्वारा नाडेप, भू- नाडेप, टटिया नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट आदि भी तैयार किया जा रहा है।
ग्राम पलकना में स्व सहायता समूहों की महिलाएं अब समूह में अपनी बचत के साथ ही कृषि संबंधित प्रशिक्षण लेकर जैविक खाद और जैविक कीटनाशक बनाना सीख गई हैं। वे इन उत्पादों को किसानों को बेचकर अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। जनपद पंचायत सीईओ महेंद्र घनघोरिया ने बताया समूह की महिलाओं को कृषि विशेषज्ञों के माध्यम से जैविक कीटनाशक व जैविक खाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिलाया गया, जिसके बाद अब ये महिलाएं जैविक कीटनाशक व जैविक खाद तैयार करने में पारंगत हो गई हैं। उन्होंने बताया समूह की महिलाएं ब्रह्मास्त्र, अग्नि अस्त्र, नीमास्त्र, मटका दवाई जैसे नामों से जैविक कीटनाशक एवं जैविक खाद बना रही हैं। इसके अलावा नाडेप, भू- नाडेप, टटिया नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट आदि भी तैयार कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women making organic pesticides under the names Brahmastra, Neemastra and Agni Astra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32QeXuZ

Share this

0 Comment to "ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र व अग्नि अस्त्र नामों से महिलाएं बना रही जैविक कीटनाशक"

Post a Comment