फोरलेन पर ढाबे से कुछ दूरी पर मृत की नहीं हुई शिनाख्त

महू नीमच फोरलेन के पास एक ढाबे से कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। सालाखेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि एक ढाबे से कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृत व्यक्ति पेंट शर्ट पहना है और दाहिने हाथ में स्टील का कड़ा। उसी हाथ के पंजे में अंगूठे के पास ॐ गुदा है।

विवेचना कर रहे एएसआई जगदीश यादव ने बताया कि मृतक को रविवार रात को घटला ब्रिज के पास देखा गया था। मृतक का पीएम करवा दिया। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आ रही है कि रात में अटैक आने से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cihDGd

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "फोरलेन पर ढाबे से कुछ दूरी पर मृत की नहीं हुई शिनाख्त"

Post a Comment