किसानों का दर्द लेकर पहुंचे, सोयाबीन पर वायरस के साथ मौसम की भी मार
प्रदेश में हो रही बारिश के कारण किसानों को चौतरफा मार झेलनी पड़ रही है। सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। फसल बीमा की तारीख निकल जाने के कारण हजारों किसान बीमा योजना से वंचित रह गए। किसानों को तत्काल नुकसानी का सर्वे करवाकर सहायता राशि देने तथा फसल बीमा योजना की तारीख बढ़वाने को लेकर क्षेत्रीय विधायक हर्षविजय गेहलोत किसानों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार बीएस ठाकुर को दिया।
ज्ञापन में मांग की गई किसानों को तत्काल फसल बीमा राशि का लाभ दिया जाए व फसल बीमा की तारीख को बढ़ाकर 15 सितंबर की जाए। वर्तमान में बिजली के बिलों को लेकर भी गरीब वर्ग परेशान है। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन द्वारा विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है जो की इस क्षेत्र में संभव नहीं है, क्योंकि गरीब किसान के पास मोबाइल सुविधा नहीं है इसे तत्काल बंद किया जाए। विधायक हर्षविजय गेहलोत ने कहा समय पर किसानों को नुकसान का लाभ नहीं मिला और उक्त मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरोज पठान, जगदीश पाटीदार, लक्ष्मीचंद जैन, नरसिंग डामर, दलसिंह डोडियार, रामजी निनामा, कमल कटारिया, प्रेम देवदा, कैलाश मुनिया, महेंद्र टांक के साथ अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
मलवासा | रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने बांगरोद जाकर सोयाबीन फसलों की नुकसानी का जायजा लिया। बांगरोद मंडल अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह शक्तावत, दिनेश समोत्रा, समरथ पाटीदार, योगी युवा वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष सजय पाटीदार, नगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, जनपद प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह, जगदीश चौधरी, बालाराम पाटीदार सहित किसान मौजूद थे। वहीं कृषि विस्तारक अधिकारी आरएस यादव, पटवारी सारिका पाल ने गांव बाजनखेड़ा के किसानों की फसलों का निरीक्षण किया। अधिकारी यादव ने बताया नुकसान हुआ है। ग्रामीण लाला शंकर पाटीदार व ग्रामीण किसान मौजूद थे।
रतलाम | जिले में अतिवृष्टि से फसल नुकसानी के सर्वे के लिए कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने सर्वे दलों का गठन किया है। तहसीलवार गठित सर्वेक्षण दलों में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, पटवारी तथा बीमा प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं।
गठित दल तीन दिवस में फसल नुकसानी का सर्वे कर संबंधित तहसीलदार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा तहसीलदार अपने क्षेत्र की 10 प्रतिशत जांच स्वयं भी करेंगे। रतलाम ग्रामीण तहसील के लिए ब्रजमोहन सोलंकी, तरुण रघुवंशी, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी तथा बसंतसिंह सम्मिलित किए गए हैं। इसी प्रकार रतलाम शहर तहसील के लिए एन.एस. राठौर, मेहरबान सिंह, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी बसंत सिंह शामिल किए गए हैं।
आलोट तहसील के लिए महेन्द्र बाडिया, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, मनीष प्रजापति, ताल के लिए अशोक दमोदरे, दिनेश टोकरे, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, मनीष प्रजापति सम्मिलित किए गए हैं। सैलाना तहसील के लिए व्हाय.एस. रावत, सुनील अवासिया, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, दीपक मेहता सम्मिलित किए गए हैं। बाजना तहसील के लिए वीरेंद्रसिंह मुनिया, जितेन्द्र राजावत, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, आशीष शर्मा सम्मिलित किए गए हैं।
रावटी के लिए जितेन्द्र निनामा, रमेशचन्द्र मालवीय, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, आशीष शर्मा सम्मिलित किए गए हैं। जावरा तहसील के लिए बी.आर.एस. चन्द्रावत, रामविलास वक्तारिया, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, विनोद प्रजापत सम्मिलित किए गए हैं। पिपलौदा तहसील के लिए अशोक कुमार कुशवाह, सलामुद्दीन मंसूरी, संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी तथा सुरेशचन्द्र जाट सम्मिलित किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gox8Ai
0 Comment to "किसानों का दर्द लेकर पहुंचे, सोयाबीन पर वायरस के साथ मौसम की भी मार"
Post a Comment