कलेक्टोरेट में महिला ने केराेसिन डाल की आत्महत्या की कोशिश, बिजली कंपनी में अटैच वाहन हटने से परेशान थी
कलेक्टोरेट में मंगलवार को एक महिला ने केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला सुलाेचना ने बताया 9 महीने पूर्व बिजली कंपनी ने अनुबंध पर लगा उनका वाहन हटा दिया। अब वे आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। महिला ने एक लाइनमैन पर रुपए लेने का आराेप भी लगाया है। साेहागपुर डीई लक्ष्मी साेनवानी ने बताया महिला की 407 पिकअप जनवरी 2019 से ट्रांसफार्मर लाेडिंग के लिए एक साल के अनुबंध पर बाबई में लगी थी। उनके पति गाड़ी चलाते थे। जनवरी 2020 में एक साल पूरा हाेने पर अनुबंध खत्म हाे गया था। इसलिए गाड़ी काे हटाया गया। महिला जिद पर अड़ी हैं और दबाव बना रही हैं।
महिला को समझाइश देकर घर भेज दिया है। बिजली कंपनी के अधिकारियाें काे बुलाकर महिला गाड़ी फिर लगाने के लिए कहा गया है। कोई केस दर्ज अभी नहीं किया गया है। महिला की आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं थी। वह काफी परेशान हैं तीन छोटे बच्चे हैं।
- मंजू चौहान, एसडीओपी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/303zeNc
0 Comment to "कलेक्टोरेट में महिला ने केराेसिन डाल की आत्महत्या की कोशिश, बिजली कंपनी में अटैच वाहन हटने से परेशान थी"
Post a Comment