नए मास्टर प्लान के लिए भौतिक सर्वे पूरा हुआ, अब शहर का बेस मैप आएगा

नए मास्टर प्लान के लिए भौतिक सर्वे का काम पूरा हो गया है। शहर की सैटेलाइट इमेज पर वास्तविक निर्माण को अंकित कर वापस रिमाेट सेंसिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजा जाएगा। वहां पर सुधार कार्य के बाद शहर का बेस मैप जारी किया जाएगा। इसके बाद किस क्षेत्र में क्या उपयोग किया जा सकता है, इसे प्रस्तावित किया जाएगा।
संयुक्त संचालक एसके मुद्गल के मुताबिक गत 4 सितंबर को प्लान का काम पूरा हो गया है। नगर निगम की मदद से यह काम पूरा हुआ है। दरअसल, निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के लिए इस तरह का सर्वे पहले करा लिया था। कुछ वार्ड रह गए थे, जिनका सर्वे अभी पूरा कर लिया गया। इस तरह मार्किंग कर इमेज फिर से अथॉरिटी को भेजी गई है। बेस मैप मिलने के बाद अलग-अलग सेक्टर के विशेषज्ञों को बुलाकर सुझाव भी लिए जाएंगे।

9 हजार घरों की गंदगी सीधे नालों में, एक माह में बंद करवाना होंगे आउटऑल्स


नदी सफाई अभियान का टारगेट दिसंबर तक पूरा करने के लिए नगर निगम ने घरों का गंदा पानी सीधे नालों में मिलने वाले स्थानों को चिह्नित कर लिया है। ऐसे 9 हजार घर हैं। सभी को नोटिस जारी किए हैं। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया शहर की तीन नदियां कान्ह, सरस्वती और फतनखेड़ी में कुल मिलाकर 433 आउटफॉल्स पिछले साल पता किए थे, जहां से गंदा पानी नदी में मिल रहा था। इनमें से अब तक 300 स्थानों पर नाला टेपिंग हो सकी। इसके अलावा छह नाले हैं, जिनका सर्वे में खुलासा हुआ है कि इनमें 1313 आउटफाॅल्स हैं जिनमें भी 150 ही टेप हो सके हैं। ऐसे 9 हजार घरों को चिह्नित किया है, जहां से गंदा पानी ड्रेनेज में जाने के बजाय सीधे नालों में जा रहा है। इस पर सभी को नोटिस जारी कर कहा है कि सभी जोन पर ठेकेदारों से मिलकर ड्रेनेज व्यवस्थित करवाएं। हमारा टारगेट 31 अक्टूबर तक सभी घरों के आउटफॉल बंद करवाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर सोमवार शाम 7 बजे रीगल तिराहा और एमजी रोड की। 170 दिन बाद इस रोड पर फिर वही रौनक नजर आने लगी है, जो लॉकडाउन से पहले थी। यहां सभी तरह की दुकानें खुल गई हैं। फोटो |ओपी सोनी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FaOikC

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "नए मास्टर प्लान के लिए भौतिक सर्वे पूरा हुआ, अब शहर का बेस मैप आएगा"

Post a Comment