स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं परिवार की आर्थिक उन्नति में सहभागिता निभा रही हैं : धीमान

आने वाले सालों में आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं व उनके परिवारों की माली हालत में व्यापक सुधार होगा। वर्तमान कोरोना काल में भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं सूक्ष्म ऋण के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक उन्नति में सहभागिता निभा रही है।
यह बात आरएलएम के सहायक प्रबंधक मनोज धीमान ने ग्राम पंचायत भवन में कही। वे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित स्वयं सहायता समूह को 21 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर क्षेत्र के 21 स्वयंसहायता समूह प्रत्येक समूह को एक लाख की राशि स्वीकृति के प्रमाण पत्र दिए गए। धीमान ने बताया ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक बदलाव लाने के भरसक प्रयास कि का रहे हैं। सभी लेन-देन महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जाएगा। ग्राम प्रधान गीता बाई मकवाना, भाजपा विधान सभा प्रभारी प्रकाश ग्वालियरी, भाजपा अजजा प्रदेश मंत्री मोतीलाल निनामा, ओम प्रकाश बोरिया, अजजा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंघाड़, विष्णु भूरिया, महेंद्र जाट, मंडल अध्यक्ष अम्बाराम गरवाल सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women associated with self-help groups are participating in the economic progress of the family: Dhiman


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3chTvmV

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं परिवार की आर्थिक उन्नति में सहभागिता निभा रही हैं : धीमान"

Post a Comment