मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला एचआर हेड को गिराकर चेन लूटी

सिलिकॉन सिटी में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक कंपनी की महिला एचआर हेड से बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार सुबह 5.30 बजे चेन लूट ली।

राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, महिला संस्कृति मालवीय जब क्लब हाउस के पास पहुंची, तभी शिव सिटी की तरफ से बाइक सवार दो युवक आए। पहले वे महिला को देखते हुए आगे निकल गए। फिर पलटे। पीछे बैठे बदमाश ने गले में झपट्टा मारा। महिला संभली तो बदमाश नीचे उतर गया। महिला ने करीब 2 मिनट तक संघर्ष किया, लेकिन दूसरे बदमाश ने महिला को लात अड़ाकर गिरा दिया। फिर चेन खींचकर भाग गए। महिला के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

रहवासियों में आक्रोश : रहवासियों ने बताया कि 24 जून को भी इसी तरह की घटना हुई थी। मॉर्निंग वॉक पर निकली पुलक सिटी की महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बंदूक के बल पर जेवर उतरवा लिए थे। उन्होंने आगे जाकर भी एक व्यक्ति से लूट की थी। इस मामले में पुलिस आज तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32gaiTS

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला एचआर हेड को गिराकर चेन लूटी"

Post a Comment