ऐसे दूसरे बड़े अधिकारी हैं, जाे रिटायरमेंट के बाद हुई नियुक्ति में कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए

राज्य सरकार ने शुक्रवार काे भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन अंटोनी डिसा को पद से हटा दिया। उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2021 तक था। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि डिसा के कार्यकाल की अवधि 25 सितंबर 2020 तक निर्धारित की जाती है।
डिसा ऐसे दूसरे बड़े अधिकारी हैं, जाे रिटायरमेंट के बाद की गई नियुक्ति में कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। इससे पहले रिटायर्ड मुख्य सचिव आर परशुराम ने भी कार्यकाल पूरा होने के पहले ही जून में सुशासन संस्थान के डीजी पद से इस्तीफा दे दिया था।
इसलिए हटाए गए
डिसा काे हटाने की प्रक्रिया एक माह से चल रही थी। उन्हें 2016 में तत्कालीन भाजपा सरकार में ही रेरा चेयरमैन का पद मिला था। बताया जाता है कांग्रेस सरकार के वक्त डिसा का प्रशासनिक क्षेत्र में दखल था। तत्कालीन सीएम कमलनाथ से उनकी नजदीकी थी। प्रशासनिक जमावट में उनकी राय को बहुत महत्व दिया गया। यही उन्हें रेरा चेयरमेन पद से हटाने का कारण बना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GabZde
0 Comment to "ऐसे दूसरे बड़े अधिकारी हैं, जाे रिटायरमेंट के बाद हुई नियुक्ति में कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए"
Post a Comment