ठंड की आमद के बीच तापमान 1 डिग्री ज्यादा

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा होकर 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी औसत से 1 डिग्री ज्यादा होकर 21.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले तीन-चार दिन भी मौसम इसी तरह का रहेगा। सुबह से दोपहर तक आसमान साफ रहेगा फिर हलके बादल छा जाएंगे जिससे धूप से राहत मिलेगी। 8 अक्टूबर से मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय होकर आगे बढ़ेगा। हालांकि इसका असर इंदौर में बहुत कम होगा।
अभी मानसून की विदाई घोषित नहीं की
रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, जबलपुर तरफ इसका असर ज्यादा रहेगा। इस समय हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है इस वजह से मौसम विभाग अधिकृत रूप से प्रदेश में मानसून की विदाई घोषित नहीं कर रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cUd2dm
0 Comment to "ठंड की आमद के बीच तापमान 1 डिग्री ज्यादा"
Post a Comment