जनपद पंचायत के प्रधान में फिर हुआ बदलाव धारा सिंह पटेल आज संभालेंगे प्रधान का पद

जनपद पंचायत के प्रधान के पद को लेकर खींचतान लंबे समय से बनी हुई है। जिसके चलते पिछले कुछ महीनों में तीन प्रधान बदले जा चुके हैं। वहीं हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अब फिर से जनपद पंचायत का प्रधान का पद धारा सिंह पटेल संभालेंगे। सोमवार को वे जनपद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले को लेकर तात्कालीन जनपद पंचायत अध्यक्ष धारा सिंह पटेल को कोर्ट के आदेश पर पद से हटाया गया था। उसके बाद कमलनाथ सरकार में कांग्रेस समर्थित बल बहादुर सिंह को जनपद का प्रधान नियुक्त किया गया था। भाजपा सरकार आते ही कलेक्टर द्वारा जनपद प्रधान के पद पर कांता कैलाश पटेल को नियुक्त किया गया था। वहीं अब फिर से कोर्ट केस से बरी होने पर जनपद पंचायत के प्रधान के पद पर धारा सिंह पटेल को कलेक्टर ने फिर से मनोनीत करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इससे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ अमन पार्टी हॉल में विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय के नेतृत्व में साफा साल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं सोमवार को जनपद पंचायत प्रधान धारा सिंह पटेल कार्यभार ग्रहण करेंगे। श्री पटेल के स्वागत अवसर पर विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कैलाश सोनी, भगवत मेवाडा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष दुलीचंद कुशवाह, महिला मोर्चा नगर महामंत्री रुपाली चौरसिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरि सिंह पटेल आदि मौज्ूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Changes in the head of district panchayat again, Dhara Singh Patel will take over the post of head today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sp8IcD

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "जनपद पंचायत के प्रधान में फिर हुआ बदलाव धारा सिंह पटेल आज संभालेंगे प्रधान का पद"

Post a Comment