अब 9 दिसंबर के बाद तेजी से लुढ़केगा रात का पारा

इस सीजन में मौसम को प्रभावित करने वाले सबसे बड़े फैक्टर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी इस बार ज्यादा बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम को प्रभावित करेंगे। इनके कारण 7 और 8 दिसंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। इसके बाद 9 या 10 दिसंबर से ही रात के तापमान में ज्यादा गिरावट होने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि गुरुवार को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालय रीजन में पहुंचेगा। इसके 3 दिन बाद 7 दिसंबर को दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर पश्चिम भारत में पहुंच सकता है। 7 दिसंबर तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 9 दिसंबर से तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
रात में ठंडक... दिन के तापमान में 1.80 का इजाफा
शहर में लगातार तीसरे दिन रात के तापमान में गिरावट हुई, लेकिन गुरुवार को दिन के तापमान में 1.8 डिग्री का इजाफा हुआ। रात का तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। 24 घंटे में इसमें 0.2 डिग्री की गिरावट हुई दिन का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। बुधवार के मुकाबले इसमें 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शाह के मुताबिक दिन में हवा का रुख भी दक्षिण पूर्वी हो गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VwGv5s
0 Comment to "अब 9 दिसंबर के बाद तेजी से लुढ़केगा रात का पारा"
Post a Comment