कृषि कानून से नहीं किसानों की सतर्कता से हो पाई धान खरीदी

पिपरिया में फाॅर्चून राइस कंपनी से किसानाें की फसल खरीदी के मामले में नए कानून से काेई भी न्याय नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर यह आराेप शिकायतकर्ता किसान पुष्पराज पटेल ने प्रदेश सरकार पर लगाए हैं। पुष्पराज पटेल ने बताया कंपनी 4 साल से पिपरिया में खरीदी का काम कर रही थी।

पुराने कानूनाें में खरीदी करने वाले व्यापारी काे मंडी क्षेत्र में खरीदी के लिए लाइसेंस लेने और जमानत राशि जमा करने के बाद ही खरीदी का अधिकार मिलता था। नए कानून आने के बाद कंपनी पर मंडी के कानून कमजाेर पड़ने से किसानाें से कंपनीयाें ने खरीदी बंद कर दी थी। पर किसानाें ने कंपनी काे भागने नहीं दिया जिससे किसानाें काे न्याय मिल सका। इसमें प्रशासन और प्रदेश सरकार का काेई भी याेगदान नहीं है।

कंपनी को भागने नहीं दिया इसलिए हुई खरीदी

पुष्पराज पटेल ने आरोप लगाया कि किसानों ने कंपनी को भागने नहीं दिया इसलिए खरीदी हुई। मंडी अाैर प्रशासन काे भी जानकारी नहीं होगी। किसान स्टाॅक नहीं रखता, व्यापारियों काे ही इसमें स्टाॅक की अनुमति हाेगी। प्रदेश से बाहर अनाज कैसे बेचेगा, हरियाणा के मुख्यमंत्री बाहर के लाेगाें पर राेक लगा रहे हंै।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सांकेतिक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34gUgK3

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "कृषि कानून से नहीं किसानों की सतर्कता से हो पाई धान खरीदी"

Post a Comment