तीन बाइक आपस में टकराईं, एक की मौत, सात लोग घायल
सिलोधा गांव के पास अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर से तीन बाइक आपस में टकरा गई। जिसमें बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तीनों बाइकों के 7 सवार घायल हो गए। 3 की हालत गम्भीर होने पर सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक तीनों बाइक आपस में टकरा गई।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आनंद सिंह परिहार मौके पर पहुंचे हंड्रेड डायल से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बमूरा, थाना निवासी 19 वर्षीय प्रदीप पिता देवीसिंह यादव को मृत घोषित कर दिया गया। घटना में घायल संदीप यादव 26 वर्ष बमूरा, तूफान यादव 22 वर्ष मुखर्जी वार्ड, संतराम अहिरवार 18 वर्ष कन्नखेड़ी को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया वहीं घायल थान सिंह कुशवाहा 30 वर्ष आमागोह, भागचंद कुशवाहा 25 वर्ष मुड़िया, अनिल गोस्वामी 25 वर्ष अटा सेमरा, प्रभा बाई उदेनिया 55 वर्ष गजर का अस्पताल में इलाज किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
घायल अनिल ने बताया कि वह अपने गांव सेमरा अटा से अपनी मौसी प्रभाव बाई को छोड़ने उनके घर गजर जा रहा था। तभी पीछे से बाइक की टक्कर लगी और दोनों नीचे गिर गए। घायल तूफान यादव ने बताया कि अपने ममेरे भाई संदीप और प्रदीप के साथ सोठिया गांव जा रहा था, तभी टक्कर लगी और तीनों घायल हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38dOuu6
0 Comment to "तीन बाइक आपस में टकराईं, एक की मौत, सात लोग घायल"
Post a Comment