घराें से निकलने वाले गीले कचरे से बना रहे खाद, सूखा बेचकर महिलाओ काे बना रहे आत्मनिर्भर

स्वच्छता अभियान के तहत शहर की काॅलाेनियाें काे जीराे वेस्ट करने की याेजना सफल साबित हाे रही है। खास बात यह है कि इस याेजना से एक नहीं तमाम तरह के फायदे सामने अा रहे हैं। वह एेसे कि एक ताे घराें से निकलने वाले कचरे से कमाई के विकल्प खुल गए हैं, स्व सहायता समूह की महिलाओं काे आत्मनिर्भर बनाने का भी विकल्प खुल गया है, वहीं घराें से कचरा एकत्रित करने के लिए जाे कवायद की जाती थी, वह कम हाे गई है। इस अभियान की शुरुआत शहर की दाे काॅलाेनियाें गायत्री विहार भगवती विहार काॅलाेनी से की गई है।

नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चाैहान ने करीब तीन माह पहले तय किया था कि स्वच्छता अभियान के तहत शहर की काॅलाेनियाें काे जीराे वेस्ट बनाया जाएगा, वहीं घराें से निकलने वाले कचरे से स्व सहायता समूह की महिलाओं काे आत्मनिर्भर भी बनाया जाएगा, इसकी शुरुअात गायत्री विहार काॅलाेनी से की गई है।

ये है काॅन्सेप्ट : अभियान के तहत काॅलाेनी में घराें से निकलने वाले गीले कचरे के लिए काॅलाेनी में ही एक स्थान पर सीमेंट के हाेद बनाए हैं, इनमें गीले कचरे काे एकत्रित किया जा रहा है, इस कचरे से खाद तैयार की जा रही है। वहीं सूखे कचरे काे स्व सहायता समूह की महिलाएं घराें से एकत्रित करती हैं, फिर यह कचरा मीठा तालाब पर बनाए संकलन केंद्र पर भेजा जाता है। यहां से एकबार फिर कचरे काे क्वालिटी के आधार पर अलग अलग किया जाता है। इसके बाद इस कचरे काे नगर निगम द्वारा बेचकर जाे पैसा आता है, वही समूह की महिलाओं काे दिया जाता है। इसमें से कुछ राशि का अंश उक्त काॅलाेनी की रहवासी समिति काे भी दिया जाएगा, समिति इस राशि का उपयाेग काॅलाेनी के विकास में कर सकेगी।

10 महिलाएं हैं समूह में
सरस्वती स्व-सहायता समूह की प्रतिभा माली के ग्रुप में 10 महिलाएं हैं, जो सप्ताह में रविवार एवं बुधवार को दो दिन कालोनियों के रहवासियों के यहां सूखा कचरा एकत्रित कर निगम द्वारा मीठा तालाब पर बनाए गए सूखा कचरा संकलन केन्द्र पहुंचाती हैं। इसके बाद कचरे को छांटकर फिर तुलाई कर निर्धारित मूल्य के आधार पर निगम द्वारा

पहल अच्छी है : रहवासी
गायत्री बिहार सोसायटी के अध्यक्ष सुरेशराज चंदानी ने बताया हमारी कालोनी में नगर निगम द्वारा कंपोस्ट तैयार किया गया है, जिसमें रहवासियों का सूखा कचरा कलेक्ट करने महिलाएं आती हैं, जो घर घर से सूखा कचरा एकत्रित कर रही हैं और साथ में कालोनी के रहवासियों के घरों से निकलने वाले गीला कचरा कंपोस्ट में डालने की प्रक्रिया चालू कर दी है, जिससे खाद तैयार किया जा रहा है। भगवती बिहार के रहवासी जितेंद्र सिंह डोडिया और मनमोहन तिवारी ने बताया हमारी कालोनी में नगर निगम द्वारा गीला कचरा डंप करने कंपोस्ट तैयार कराया गया है अच्छी पहल है।

हर वार्ड में लागू करेंगे
स्वच्छता सर्वेक्षण के सब इंजीनियर सौरभ त्रिपाठी ने बताया नगर निगम आयुक्त की पहल पर शहर की गायत्री बिहार एवं भगवती बिहार कालोनी को जीरो बेस्ट घोषित कर कालोनियों का गीला कचरा वहीं पर डंप करने कंपोस्ट तैयार कराए गए हैं। साथ ही सूखा कचरा कलेक्ट करने महिलाओं का स्व-सहायता तैयार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल चालू की गई है। धीरे-धीरे हर वार्ड में लागू करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
काॅलोनी में इस तरह से सीमेंट के होद बनाए गए हैं, जिनमें गीला कचरा एकत्रित किया जाता है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rcuhNU

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "घराें से निकलने वाले गीले कचरे से बना रहे खाद, सूखा बेचकर महिलाओ काे बना रहे आत्मनिर्भर"

Post a Comment