श्रीराम दरबार की विधि-विधान से की पूजा, जलेबी का भोग लगाया

ग्राम के श्रीराम मंदिर में मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की पंचमी शनिवार शाम को श्रीराम सीता के विवाह का महापर्व विवाह पंचमी मनाई। पंडित दीपक भारद्वाज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार का विशेष शृंगार कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। भगवान को हलवा, जलेबी व फलों का भोग लगाया। हरिओम कीर्तन मंडल व महिला मंडल ने भजनों की प्रस्तुति दी। शाम 6 बजे श्रीराम मंदिर के पट खुलते ही जय श्रीराम के जयकारों से परिसर गूंज उठा। महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम सीता की पूजा करने से पाप खत्म हो जाते हैं। इस दौरान श्रीराम मंदिर समिति के कृष्णा भगत, जगदीश पाटीदार, बालाराम गलबल, सुरेंद्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, बाबूलाल पाटीदार, घमंडी वर्मा, यश पाटीदार, जय जायसवाल, भागीरथ पाटीदार सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LOZKp3
0 Comment to "श्रीराम दरबार की विधि-विधान से की पूजा, जलेबी का भोग लगाया"
Post a Comment