किसान कानूनों पर भ्रम फैलाकर विपक्ष किसानों को भ्रमित कर रहा है: पिरौनिया

पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सलेतरा, मुरिया, मुस्तरा, अस्टोट, उनाव, सालोन बी, तालगांव, उड़ी, बैसवारा आदि गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने किसानों को केंद्रीय कृषि बिल के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के हित के लिए कृषि सुधार बिल लेकर आई है। इन के माध्यम हम किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे। विपक्ष द्वारा किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि मंडियां बंद करने की कोई बात सरकार द्वारा नहीं कहीं जा रही, किसान कहीं भी अपना माल बेचने व रखने के लिए स्वतंत्र है।

किसानों के खातों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार राशि डाल रही है। जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में कभी भी किसानों को कोई सहयोग नहीं किया गया। इस अवसर मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव मंडल अध्यक्ष भज्जू राय, नारायण सिंह यादव, राजा सिंह यादव, गब्बर सिंह यादव, अमित शर्मा, अरविंद दांगी, अमन दुबे, गंगाराम राठौर, नीलम, रविन्द्र कुशवाहा, पवन यादव, भगवान दास दुबे, रामसेवक कुशवाहा, प्रहलाद सिंह यादव, रमेश चन्द्र जैन, पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Opposition is confusing farmers by spreading confusion over farmer laws: Pironia


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34JNQ6E

Share this

0 Comment to "किसान कानूनों पर भ्रम फैलाकर विपक्ष किसानों को भ्रमित कर रहा है: पिरौनिया"

Post a Comment