वन्यप्राणियों में वर्चस्व की जंग...क्योंकि यहां नर ज्यादा व मादा कम; जेंडर रेशो संतुलित करने भेजा प्रताव

इन दिनों वन विहार में वन्य प्राणियों में लैंगिक असमानता बनी हुई है। यहां पिछले दिनों विशेष बाड़े में रखे गए बारासिंघों में मादा को लेकर वर्चस्व की लड़ाई हुई। इसमें एक नर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐसी स्थिति सिर्फ बारासिंघों तक ही सीमित नहीं है। बल्कि बाड़ों में रह रहे अन्य प्राणियों की भी यही स्थिति है।
बाघों के मामले में जेंडर रेशो संतुलित है। यहां पर सात नर और सात मादा बाघ है। वन विहार प्रबंधन जेंडर रेशो संतुलित करने के लिए अन्य जगहों से वन्य प्राणी लाने का प्रस्ताव वाइल्ड लाइफ मुख्यालय व केंद्रीय चिड़िया प्राधिकरण को दिया है। लुप्त प्रजाति के हार्ड ग्राउंड प्रजाति के बारासिंघे व बायसन को कान्हा नेशनल पार्क से लाए जाएंगे। वहीं चिंकारा, चौसिंघा व अन्य जलीय जीव को दूसरे चिड़ियाघर से लाया जाएगा।
चौसिंघों को अलग-अलग रखा

यहां 7 चौसिंघे हैं। इसमें 6 नर और एक मादा है। इनकी वर्चस्व की लड़ाई को रोकने मशक्कत करना पड़ रही है। सभी नरों को अलग बाड़ों में रखना पड़ रहा है। मादा के साथ एक ही वयस्क को रखा जा रहा है। प्रबंधन ने मादा चौसिंघा को दूसरे चिड़ियाघर से लाने के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है।
अभी नर बारासिंघा ज्यादा
यहां हार्ड ग्राउंड प्रजाति के 6 नर, 4 मादा व 4 शावक बारासिंघे है। प्रबंधन का कहना है कि शावकों का जेंडर का खुलासा तब तक नहीं होता, जब तक वे वयस्क न हो जाए। प्रबंधन ने मादा बारासिंघे की कमी को दूर करने कान्हा से बारासिंघे लाने का प्रस्ताव वाइल्ड लाइफ मुख्यालय को भेजा है।
यहां नर घडि़याल की तलाश

जलीय जीवों में भी जेंडर रेशियो में असंतुलन है। यहां पर पहले से 1 मादा घड़ियाल थी। कलियासोत से दो घड़ियाल रेस्क्यू किए गए। जब इनका जेंडर चेक किया तो दोनों मादा घड़ियाल निकली। अब प्रबंधन को नर घड़ियाल की तलाश है। इसको लाने के लिए देश के कई चिड़ियाघर को पत्र लिखा है।
अन्य वन्य प्राणियों की स्थिति

वन विहार के कई वन्य प्राणियों में जेंडर रेशो में असंतुलन देखा है। इसे संतुलित करने वाइल्ड लाइफ मुख्यालय और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है। जल्द इस असंतुलन को दूर किया जाएगा।
कमालिका मोहंता, डायरेक्टर वन विहार
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qDIxyL
0 Comment to "वन्यप्राणियों में वर्चस्व की जंग...क्योंकि यहां नर ज्यादा व मादा कम; जेंडर रेशो संतुलित करने भेजा प्रताव"
Post a Comment