100 परिवारों के 500 लोगों ने जूम एप पर आपस में जुड़कर मनाई बुद्ध जयंती, अमेरिका, थाईलैंड के परिवार हुए शामिल

अमेरिका, वियतनाम और भारत में रह रहे 100 परिवारों के 500 लोगों ने लॉकडाउन के कारण पहली बार आपस में जूम एप पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर बुद्ध जयंती मनाई। इस संगोष्ठी में जीवन जीने की कला सिखाते .हुए बुद्ध के संदेशों और तत्वों का महत्व बताया गया। प्रो. सुखदेव डोगरे ने कहा कि बुद्ध के दिए तत्वों से ही लोग एकसूत्र में प्रेम से बंधे हैं। भारत के संविधान में बाबा साहब आंबेडकर ने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, भाईचारे जैसे बुद्ध के तत्वों का समावेश किया। पिछले साल तक बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध विहार में मनाई जाती थी। लेकिन इस साल लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करते हुए अमेरिका, थाईलैंड और भारत के 100 परिवारों के 500 लोगों ने जूम एप पर वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़कर बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई।
कोई थाईलैंड से तो किसी ने अमेरिका ने की शिरकत
- थाईलैंड से भंते अजान माय एवं प्रो. अमोल बरडे सिरसाना मिथाया रयथानी कॉलेज थाईलैंड से शामिल हुए।
- भारत से माईग्रेड हुए लास एंजिलिस अमेरिका से प्रो. रामगोपाल वर्मा, वियतनाम के टीडीटी यूनिवर्सिटी ओथोनी सिटी से डॉ. सरिता गजभिए मेश्राम शामिल हुए।
- छिंदवाड़ा से डॉ. नीलिमा बागड़े, इंदौर से संघमित्रा गौतम, भोपाल से आरआर वामनकर, डॉ. बीएस निमग, नागपुर से प्रोफेसर गेलाने शामिल हुए।
- रायसेन से देवेन्द्र नागले, जबलपुर से गणेश शिवनकर, भीमपुर से प्रो. शंकर सातनकर, बिहार जयपुर के मुज्जफरपुर से डॉ. अमित सातनकर शामिल हुए।
अष्टांगिक मार्ग और बंधुत्व का महत्व बताया
बैतूल से दीक्षा शेषकर ने तथागत बुद्ध के जीवन दर्शन, उपदेश, त्रिशरण, पंचशील, अष्टांगिक मार्ग, पारमिताए, बुद्ध का सिद्धांत समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व न्याय एवं बाबा साहेब के जीवन दर्शन, संविधान निर्माण, संविधान में बुद्ध के तत्व, महान अशोक सम्राट के गणराज्य का भारत के लोकतंत्र में समावेश, डॉ. आंबेडकर की आर्थिक सुधार नीति पर विचार प्रकट किए। भन्ते सारिपुत्र ने त्रिशरण, पंचशील, बुद्ध वन्दना का पाठ कराया एवं बुद्ध के जीवन जीने की कला विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वागत भाषण और आभार प्रकट कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुखदेव डोंगरे द्वारा किया गया। प्रश्नोत्तरी भी हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SKKrON
0 Comment to "100 परिवारों के 500 लोगों ने जूम एप पर आपस में जुड़कर मनाई बुद्ध जयंती, अमेरिका, थाईलैंड के परिवार हुए शामिल"
Post a Comment