वाट्सएप ग्रुपाें में पहेली स्पर्धा करवाई, अब सुगम संगीत, सामाजिक मेलजाेल बनाए रखने के लिए किया आयाेजन

औदुम्बर ब्राह्मण समाज लाॅकडाउन के दाैरान सामाजिक मेल जाेल बनाए रखने के लिए वाट्सएप ग्रुपाें में समाजजनाें के बीच विभिन्न आयाेजन कर रहा है। अप्रैल महीने में पहेली स्पर्धा करवाई गई थी। अब मई में सुगम संगीत का आयाेजन हाेगा।
समाज के पूर्व अध्यक्ष किशोर दुबे ने रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक ग्रुपों में 1 अप्रैल से ग्रुप पहेली करवा रहे हैं। 16 दिनों तक इस प्रतियोगिता के विजेताओं को किसी भी प्रकार का इनाम प्रदान नहीं किया गया। 17 अप्रैल से प्रतिदिन विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 251, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 151 तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 101 रु. दिए गए। अंतिम दिन बंपर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें तीन वर्गाें में लगभग 700 समाजजनों ने भाग लिया जिसमें 18 से अधिक प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कुल 58 समाजजन को पुरस्कृत किया गया। सभी सही उत्तर देने वाले प्रतियोगियों का चयन लाॅटरी के माध्यम से किया गया। किशोर दुबे द्वारा वीडियो मैसेज के माध्यम से ग्रुप में डाला जाता था। किशोर दुबे का 12 हजार रुपए एवं प्रोत्साहन स्वरूप कुल 2 हजार रु. पुरस्कार की राशि समाज के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय, ओम चाैधरी, जगदीश कानूनगो तथा कोशल उज्जैन द्वारा प्रदान की गई।


ई-पेमेंट से खातों में डाली पुरस्कार की राशि
सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार राशि ई-पेमेंट के माध्यम से उनके खातों में पहुंचाई गई। प्रतियोगिता को समाज के विभिन्न समाजसेवकों ने सराहा। अब किशोर दुबे द्वारा सुगम संगीत की स्पर्धा रखी जा रही है। इसमें सभी प्रतियोगियों को अपने गाने के वीडियो ग्रुप में भेजना है। यह स्पर्धा 17 मई तक चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YLoLGj

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "वाट्सएप ग्रुपाें में पहेली स्पर्धा करवाई, अब सुगम संगीत, सामाजिक मेलजाेल बनाए रखने के लिए किया आयाेजन"

Post a Comment