तापमान 26 डिग्री के करीब, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम

सोमवार को छठे दिन बारिश का दौर रहा। सैलाना में 24 घंटे में 1.45 इंच बारिश हो गई। इधर, शहर में सुबह फुहारें रहीं। बुधवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार है।
मंगलवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक फुहारें रही। फुहार ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन इससे मौसम में ठंडक रही। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार से ही अधिकतम तापमान 26 डिग्री के करीब बना हुआ है। रविवार को 26.6 व सोमवार को 26.2 डिग्री रहा था। इधर, मंगलवार को बाजना में 5 मिमी, रतलाम में 2 मिमी, रावटी में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3haJJ7J
0 Comment to "तापमान 26 डिग्री के करीब, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम"
Post a Comment