दो युवकों से 7.24 लाख के नकली नाेट के साथ 500-1000 के पुराने बंद नाेट भी मिले

देहात थाना पुलिस ने 7 लाख 24 हजार रुपए के नोटों के साथ महाराष्ट्र और गुजरात के दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों ही लोगों को नकली नोट दिखाकर झांसा देकर उनके साथ ठगी करते हैं। एसडीओपी भारत भूषण शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी दो लोग सफेद रंग की एर्टिगा गाड़ी में गुलाबगंज की ओर से नकली नोटों के साथ आ रहे हैं।
इसके बाद गुलाबगंज मार्ग पर घेराबंदी कर गाड़ी का पकड़ा। जहां तलाशी लेने पर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 362 नोट 2000 के मिले। वह नकली थे। इसी के साथ 500 व 1000 के पुराने बंद नोट निकले। 500 व 100 के असली नोट 50 हजार रुपए के भी मिले हैं।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि अब तक िकतनों को ठगा: पूछताछ के दौरान कार चालक ने अपना नाम अश्वनी कुमार नवाड़िया (42 वर्ष) डीवीएल ब्लॉक सोसायटी सूरत गुजरात बताया । दूसरे ने राजेंद्र दत्ता जोशी (45 वर्ष) जामनेर रोड भुसावल जलगांव महाराष्ट्र बताया। पुलिस ने उनको
गिरफ्तार कर लिया। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वह अब तक कितने लोगों को झांसा दे चुके हैं। उनके कब्जे से कागज और रुमाल जब्त किए गए हैं जो तांत्रिक विद्या के लिए उपयोग करते थे।

शर्त लगाकर लोगों को लेते थे अपने झांसे में
नोटो का वीडियो दिखाकर लोगों से कहते थे कि यह नोटों का खजाना है। तंत्र विद्या से नोट किसी के यहां भी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए शर्त लगाते हैं। बराबरी के नोट रखते थे। जो लोग झांसे में आ जाते थे । असली नोट रखते थे। हाथ की सफाई से असली रख लेते थे। शर्त हारने पर नकली उनको थमा देते थे। उसके बाद रफूचक्कर हो जाते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3korGgl

Share this

0 Comment to "दो युवकों से 7.24 लाख के नकली नाेट के साथ 500-1000 के पुराने बंद नाेट भी मिले"

Post a Comment