दरिंदगी: 9 साल की बालिका से गैंगरेप, दो छात्राओं से दुष्कर्म फिर ब्लैकमेलिंग

जिले में 3 बच्चियाें से दरिंदगी के मामले सामने आए हैं। आराेपी ज्यादती के बाद बच्चियाें काे डराते-धमकाते रहे, इसलिए कुछ दिन बाद इनका खुलासा हुआ है। रहली में दाे नाबालिगाें ने रानगिर मंदिर के पास गैंगरेप किया। शहर के माेतीनगर थाना क्षेत्र की लड़की दुष्कर्म के बाद गर्भवती हाे गई। उसने 5 माह के मृत शिशु काे जन्म दिया। देवरी में 10 वीं की छात्रा से आराेपी ने दुष्कर्म के बाद उसे ब्लेकमेल करते हुए प्रताड़ित किया। तीनाें मामलाें में पुलिस ने केस दर्ज कर आराेपी गिरफ्तार कर लिए हैं।

रहली
घटना 23 जुलाई की है। गांव के ही दाे नाबालिग लड़काें ने 9 साल की बच्ची काे रानगिर मंदिर के पास ले जाकर ज्यादती की। बच्ची व उसके परिजनाें ने डर के कारण देर से रिपाेर्ट दर्ज कराई। यह भी बात सामने आ रही है कि आराेपी भी नजदीकी हाेने के कारण पहले इस मामले काे दबाने का प्रयास किया गया।

सागर
करीब 5 माह पहले माेतीनगर थाना क्षेत्र निवाासी लड़की के साथ आराेपी वीरेंद्र कुर्मी ने दुष्कर्म किया। वह लड़की काे डरा-धमकाता रहा। जिससे उसने परिजनाें काे जानकारी नहीं दी। कुछ माह बाद वह गर्भवती हाे गई। शुक्रवार काे परिजन उसे अस्पताल ले गया। जहां उसने मृतक बच्चे काे जन्म दिया। माेतीनगर पुलिस ने आराेपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसअाई नेहा गुर्जर मामले की जांच कर रही हैं।

देवरी
14 साल की कक्षा 10 वीं की छात्रा के साथ आराेनी साेन पिता रेवाराम ने दुष्कर्म किया। बाद में उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे 6 माह तक ज्यादती की। देवरी टीआई कृपाल सिंह मार्को ने बताया कि छात्रा के धारा 164 के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच चल रही है।






Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PBfM4z

Share this

0 Comment to "दरिंदगी: 9 साल की बालिका से गैंगरेप, दो छात्राओं से दुष्कर्म फिर ब्लैकमेलिंग"

Post a Comment