4000 टन से ज्यादा खराब गेहूं की वसूली दोषी अफसरों से कराई जाए

विदिशा विधायक शशांक भार्गव ने 4 हजार टन से ज्यादा गेहूं सड़ने पर अफसरों पर सवाल उठाए हैं। विधायक का कहना है कि दोषी अफसरों को दंडित किया जाए और इन अफसरों से वसूली कराई जाए।
विधायक का कहना है सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीदी हुई। किसानों से गेहूं मापदंडों के अनुसार खरीदा गया लेकिन बाद में बोरियों में पत्थर निकले हैं। अफसरों ने गड़बड़ी की है। 4198 टन से ज्यादा गेहूं सड़ गया। इसकी कीमत करोड़ों रुपए है। इसलिए दोषी अफसरों से इसकी वसूली की जाए। विधायक शशांक भार्गव ने अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सरकारी अफसरों पर कई सवाल खड़े किए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल सिलाकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधायक का कहना है कि सड़ा हुआ व्यापारियों को बेचा जा रहा है। व्यापारी इस सड़े गेहूं का उपयोग किस काम में करेंगे। यदि अच्छे गेहूं में मिलाया गया तो लोग बीमार होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार दोषी है। उन्होंने गेहूं उपार्जन के प्रक्रिया में लाखों करोड़ों रुपए के घोटाले का भी आरोप लगाया है। इस मौके पर कांग्रेस नेता मनोज कपूर, प्रदीप गुप्ता, दीवान किरार, मोहरसिंह रघुवंशी, पार्षद डालचंद अहिरवार आदि कई कांग्रेसी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30GIG9G

Share this

0 Comment to "4000 टन से ज्यादा खराब गेहूं की वसूली दोषी अफसरों से कराई जाए"

Post a Comment