वेंडिंग मशीन से मिलेगा मास्क और सेनेटरी पैड, भोपाल स्मार्ट सिटी के दफ्तर में मशीन इंस्टॉल की गई

भोपाल स्मार्ट सिटी ने एक नई पहल करते हुए सेनेटरी पैड और मास्क के लिए वेंडिंग मशीन लगाई है। यहां सिक्का डालने पर मास्क और सेनेटरी पैड मिलेगा। शुक्रवार को भोपाल स्मार्ट सिटी के दफ्तर में मशीन इंस्टॉल की गई है। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के चेयरमैन व कलेक्टर अविनाश लवानिया और सीईओ आदित्य सिंह ने सेनेटरी पैड और मास्क बांटे हैं।

महिलाओं के स्वास्थ्य और हाइजीन को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी परिसर में सेनेटरी पेड व मास्क वेंडिंग मशीन लगाई गई है। इस मशीन में सिक्का डालकर मास्क व सेनेटरी पेड प्राप्त किया जा सकता है। इसकी शुरूआत शुक्रवार से हो गई है। मशीन स्मार्ट सिटी के ग्राउंड फ्लोर बी-नेस्ट परिसर के पास एंट्री गेट पर लगाई गई है।

सेनेटरी पैड और मास्क की वेंडिंग मशीन से निकले मास्क को देखते कलेक्टर अविनाश लवानिया।

मशीन से इमरजेंसी या सामान्य तौर पर सेनेटरी पेड निकाला जा सकता है। इसका इस्तेमाल आम जन व स्मार्ट सिटी के कर्मचारी कर सकते है। वेेंडिंग मशीन से सेनेटरी पेड व मास्क का वितरण किया गया। पहले दिन लगभग 100 लोगों ने मास्क व सेनेटरी पेड के लिए मशीन का इस्तेमाल किया। मशीन में सेनेटरी पेड और मास्क के लिए अलग-अलग बटन दी गई हैं।

हाइजीन और सुरक्षा के लिए बांटे 2 हजार सेनेटरी पेड और मास्क
स्मार्ट सिटी दफ्तर से महिलाओं के हाइजीन और उनके स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को 2 हजार सेनेटरी पैड्स का वितरण किया गया। इसके लिए अलग-अलग स्लम व संस्थानों से प्रतिनिधि बुलाए गए थेे। जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 का पालन करते हुए विवरण किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्मार्ट सिटी चेयरमैन अविनाश लवानिया और सीईओ आदित्य सिंह ने सेनेटरी पैड और मास्क वितरित किए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XXKcT5

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "वेंडिंग मशीन से मिलेगा मास्क और सेनेटरी पैड, भोपाल स्मार्ट सिटी के दफ्तर में मशीन इंस्टॉल की गई"

Post a Comment