बारिश के बहा अस्थाई पुल, जान जोखिम में डालकर टूटे पुल से वाहन निकाल रहे लोग

बारीगढ़ से गौरिहार रोड पर रामपुर गांव के पास से निकली केल नदी का पुल आज से करीब 1 साल पहले टूट गया था। पुल के दो पिलर पूरी तरह से नीचे धंस गए थे। जिस पर प्रशासन ने पुल का रास्ता रोककर निकलने के लिए अस्थाई पुलिया का निर्माण कराया था। कुछ दिनों तक इस पुलिया के ऊपर से बड़े वाहन निकलते रहे, लेकिन बरसात के पानी में यह अस्थाई पुलिया बह गई है।
टूटे पुल से निकलना लोगों की मजबूरी
गौरिहार जनपद जाने के लिए मुख्य सड़क होने के कारण मजबूरन लोगों को यहां से गुजरना पड़ता है। जिससे चार पहिया वाहन चालक और दो पहिया वाहन अपने जान की परवाह किए बिना अपना वाहन टूटे पुल के ऊपर से निकालने को मजबूर हैं। ऐसे में कभी भी यहां पर बड़ी घटना घट सकती है। प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बाद भी पुल निर्माण का कार्य नहीं कराया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3js2Wmd
0 Comment to "बारिश के बहा अस्थाई पुल, जान जोखिम में डालकर टूटे पुल से वाहन निकाल रहे लोग"
Post a Comment