रतलाम के दो युवाओं ने मुंबई जाकर किया प्लाज्मा डोनेट..

हमारे जिले के दो युवाओं ने बड़ी मिसाल कायम की है। ये युवा अपना प्लाज्मा डोनेट करने के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में चले गए।ये युवा हैं, 29 साल के सुनील गोयल व 36 साल के बादल वर्मा। सुनील गोयल ने बताया युवाओं को मोटिवेट करने के लिए हमने प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला लिया। रतलाम में ब्लड सेपरेटर मशीन नहीं है, ऐसे में हमने इंदौर, मुंबई में आवेदन दिया था। सूर्योदय संस्था के माध्यम से मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल से फोन आया। हम 28 अगस्त को मुंबई पहुंच गए। वहां हमने प्लाज्मा डोनेट किया। इसमें करीब 1 से 1.30 घंटे का समय लगा। हालांकि, मुंबई में प्लाज्मा डोनेट करने के लिए 27 साल के मो. शोएब शेख भी हमारे साथ गए थे, लेकिन मेडिकल कंडिशन के कारण वे प्लाज्मा नहीं दे सके। उन्होंने भी ब्लड डोनेट किया।
जिले में भी प्लाज्मा थैरेपी की तैयारियां तेज
हमारे जिले में जल्द ही गंभीर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज प्लाज्मा थैरेपी से किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। जिले में डोनर की लिस्ट बन रही है। कोरोना पॉजिटिव डोनर बन सकते हैं। शनिवार को 10 से ज्यादा लोगों को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किया गया। इच्छुक लोगों के नाम पूछे गए तो सिर्फ 2 लोगों ने ही नाम लिखवाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hHw8Fo
0 Comment to "रतलाम के दो युवाओं ने मुंबई जाकर किया प्लाज्मा डोनेट.."
Post a Comment