शहर के लिए बनेगा साइकिल शेयरिंग सिस्टम, स्मार्ट सिटी ने मांगे सुझाव

केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल शहराें में साइकिल 4 चैंज चैलेंज स्पर्धा शुरू की है। इसमें सागर भी शामिल हैं। शहर में साइकिल लेन बनाकर साइकिल शेयरिंग सिस्टम पर प्लान तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए लाेगाें से सुझाव मांगे हैं। स्मार्ट सिटी की बेवसाइट पर सुझाव दे सकते हैं। स्मार्ट सिटी सीईअाे राहुल सिंह राजपूत ने बताया साइकिल लेन बनाने के लिए सबसे अच्छे राेड का चयन हाेना है। लाेग सागर स्मार्ट सिटी के मोबाइल एप को डाउनलोड कर सुझाव आॅप्शन पर जाकर सुझाव दे सकते हैं। जिससे साइकिलिंग बढ़ाने एवं छोटी दूरी के लिए साइकिल से अावागमन शुरू कराया जा सके। 100 स्मार्ट सिटी में शहर को अव्वल लाने के लिए ये प्रयास जरूरी है। साइकिलिंग काे बढ़ावा मिलने से जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। साइकिल 4 चैंज से तात्यपर्य है- अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, स्वास्थ्य, यातायात काे सुदृढ़ बनाना। राजपूत ने बताया केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटीज मिशन, फिट इंडिया और इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड डेवलपमेंट पॉलिसी (आईटीडीपी) इंडिया के साथ मिलकर साइकिल 4 चेंज चैलेन्ज प्रतियोगिता आयोजित की। यह दो चरणों में हाेगी। प्रथम चरण अक्टूबर 2020 तक चलेगा एवं इसके आधार पर मई 2021 तक चलने वाले दूसरे चरण के लिए शहरों को चुना जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DOaRdQ

Share this

0 Comment to "शहर के लिए बनेगा साइकिल शेयरिंग सिस्टम, स्मार्ट सिटी ने मांगे सुझाव"

Post a Comment