स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार सांस्कृतिक आयोजन, झांकियां और परेड का आनंद नहीं ले सकेंगे लोग
जिला मुख्यालय पर इस बार आजादी की वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी, परेड और झांकियां नहीं रहेंगी। ऐसा 73 साल में पहली बार होगा। इस बार झंडा वंदन कलेक्टोरेट में कलेक्टर अनुराग वर्मा करेंगे। यहीं पर स्क्रीन की व्यवस्था होगी, जिस पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन
सुनाया जाएगा।
हर बार की तरह इस बार भी प्रभारी मंत्री शामिल नहीं होंगे। जिला मुख्यालय, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका, ग्राम पंचायत आदि जगहों पर आयोजन का स्वरूप कैसा होगा, कहां कौन झंडा फहराया इस को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉक्टर श्रीनिवास शर्मा ने गाइडलाइन जारी की है।
जिपं में अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा : जिला पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत में निर्वाचित अध्यक्ष, प्रशासनिक समिति के प्रधान द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं नगर पालिका और नगर परिषद में अध्यक्ष झंडा वंदन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर हैंड सैनिटाइजर, मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन जरूरी होगा। आजादी की वर्षगांठ के मौके पर सार्वजनिक भवन और राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर 14 और 15 अगस्त की रात में आकर्षक रोशनी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इस बार कोरोना संक्रमण के चलते नहीं होंगे आयोजन
कोरोना के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर प्रशासन ने रूपरेखा तय की है। जिसके अनुसार कलेक्ट्रेट में कलेक्टर वर्मा झंडा फहराएंगे, सलामी के बाद राष्ट्रगान होगा। 8:45 बजे से पहले यह सब औपचारिकताएं पूरी होगी। 9 बजे से भोपाल के कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इसे सीएम संबोधित करेंगे। कार्यक्रम कलेक्टोरेट में होगा। ध्वजारोहण के बाद कलेक्टोरेट सभागार में बड़ी स्क्रीन पर सीएम का जनता के नाम संदेश सभी को दिखाया और सुनाया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि और आमजन को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। केवल विभागीय अधिकारी कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। मिडिल स्कूल और नेहरू स्टेडियम पर पीटी, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सरकारी विभागों की योजनाओं पर केंद्रित झांकियों का भी प्रदर्शन नहीं होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30AllXf
0 Comment to "स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार सांस्कृतिक आयोजन, झांकियां और परेड का आनंद नहीं ले सकेंगे लोग"
Post a Comment