पहले 100 मरीज 48 दिन में मिले थे, अब हर तीसरे दिन ही मिल रहे

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 हजार के पार हो गई। रविवार शाम तक कुल अब तक कुल मरीज 1027 हो गए। सितंबर में आंकड़ा तेजी से बढ़ा। इन 13 दिनों में ही 376 मरीज मिल गए। बीते 3 दिनों में 121 पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिले में पहला केस 6 मई को मिला था। इसके बाद से 100 केस मिलने में 48 दिन लगे थे। बाद के 900 से ज्यादा केस 63 दिन में मिले। सांसद की पत्नी और सीईओ जिला पंचायत की पत्नी में भी संक्रमण निकला है। इसके पहले विधायक की डॉक्टर बहू पॉजिटिव आ चुकी हैं। शनिवार रात से रविवार शाम तक 42 नए केस सामने आए। इनमें झाबुआ शहर के ज्यादा मरीज हैं। इसके अलावा राणापुर, थांदला, कल्याणपुरा में तेजी से संक्रमण फैल रहा है।

ऐसे बढ़ता रहा कोरोना वायरस का संक्रमण

केस संख्या इतने दिन में मिले
0 से 100 48 दिन
100 से 200 06 दिन
200 से 300 10 दिन
300 से 400 06 दिन
400 से 500 03 दिन
केस संख्या इतने दिन में मिले
500 से 600 04 दिन
600 से 700 07 दिन
700 से 800 03 दिन
800 से 900 02 दिन
900 से 1027 02 दिन

हर महीने बढ़ रहा ग्राफ, 6 मई को आया था पहला केस

  • 6 मई को पहला केस आया। 31 मई तक 13 मरीज मिले। हर दूसरे दिन एक मरीज।
  • जून के 30 दिनों में सिर्फ 3 पॉजिटिव केस मिले। हर दस दिन में 1 मरीज।
  • जुलाई में 126 पॉजिटिव मिले। हर दिन औसत 4 मरीज।
  • अगस्त में 507 मरीज मिले। हर दिन औसत 26 से ज्यादा मरीज।
  • सितंबर के 13 दिनों में 378 मरीज मिले। हर दिन औसत 29 से ज्यादा मरीज।

रविवार बंद को आधा समर्थन, व्यापारी संघ बोला-अगले सप्ताह मुनादी कराएंगे

शहर में रविवार को सकल व्यापारी संघ ने स्वेच्छिक लॉकडाउन का आह्वान किया था। इसे समर्थन मिला भी, लेकिन आधा बाजार खुला रहा। दुकानें अधिकतर बंद थी, लेकिन फुटपाथ पर दुकानें लगाने वाले और फुटकर व्यापारी आए थे। व्यापारी संघ का दावा है कि शहर के 70 प्रतिशत से ज्यादा व्यापारियों ने समर्थन दिया। अगले सप्ताह शनिवार को प्रशासन से अनुमति लेकर इसकी मुनादी कराएंगे।
शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण व्यापारी संघ ने सप्ताह में एक दिन लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया था। इसमें लगभग 200 व्यापारियों ने अपनी सहमति दे दी थी। उनके अलावा भी कई प्रतिष्ठान बंद रहे। बाजार आधा खुला, आधा बंद दिखा। हालांकि कुछ व्यापारी ऐसे भी थे, जिन्होंने आधी शटर खोल रखी थी और व्यापार कर रहे थे। ये दृश्य पहले के लॉकडाउन की तरह का था, जब सरकार ने कराया था। लॉकडाउन का असर मैन रोड, सज्जन रोड, नेहरू मार्ग, राजवाड़ा पर ज्यादा दिखा। बाहरी इलाकों जैसे राजगढ़ नाका, मेघनगर नाका, दिलीप गेट, विजय स्तंभ जैसे इलाकों में दुकानें खुली रही। सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष के नीरजसिंह राठौर ने बताया, अच्छा खासा समर्थन रहा है। व्यापारी वर्ग में संक्रमण काफी फैल रहा है। उनकी और आम लोगों की सुरक्षा के लिए व्यापारी स्वेच्छा से इसमें अपनी भूमिका निभा रहे हैं।​​​​​​​​​​​​​​





Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The first 100 patients were met in 48 days, now they are getting only every third day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hsL754

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "पहले 100 मरीज 48 दिन में मिले थे, अब हर तीसरे दिन ही मिल रहे"

Post a Comment