जिले में संक्रमितों की संख्या एक हजार पार, 22वीं मौत, 716 हुए ठीक
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1 हजार पार कर गया। 49 नए लाेगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में साढ़े पांच माह में 1016 केस हो गए हैं। गुरुवार रात को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में 71 साल के बुजुर्ग की माैत हाे गई। सितंबर माह के 11 दिनों में ही जिले में 330 लाेगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को 18 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक 716 ने बीमारी को मात दी। रिकवरी रेट 70.47 प्रतिशत है।
बुलेटिन में शुक्रवार को जिले में 49 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें पॉजिटिव के प्राथमिक संपर्क में 19, दूसरे जिले से बैतूल में आए 2 तथा फीवर क्लीनिक की जांच में 28 लोगों को कोरोना निकला।
कोरोना वार्ड में हुई दूसरी डिलीवरी: कोरोना वार्ड में चार दिनों से भर्ती गर्भवती महिला का शुक्रवार को सुरक्षित प्रसव कराया गया। तीन दिन में यह दूसरी डिलीवरी है। डॉ. एके बारंगा ने बताया बैतूल निवासी गर्भवती महिला का प्रसव डॉ. कृष्णा मौसिक, नर्स सुनीता दवंडे सहित अन्य नर्सोें ने कराया। महिला ने बेटी काे जन्म दिया है। नवजात का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
यह मिले संक्रमित : पाथाखेड़ा में 38 वर्षीय पुरुष, शिवाजी वार्ड चिचोली में 67 वर्षीय पुरुष, विवेकानंद वार्ड में 35 वर्षीय पुरुष, बैतूलबाजार में 40 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय पुरुष, 41 साल का युवक, अंधारिया आमला में 55 वर्षीय महिला, आमला में 53 वर्षीय पुरुष, रंभा भीमपुर में 29 वर्षीय युवक, रेलवे अस्पताल आमला की 28 साल की युवती, चोपना में 26 वर्षीय युवती, 46 वर्षीय महिला, करपा मुलताई में 32 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 4 शिवाजी वार्ड आठनेर में 14 वर्षीय बालक, शनिचर मोहल्ला चिचोली में 48 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, 60 साल की महिला, 45 वर्षीय महिला, चिचोली में 21 साल की युवती सहित 49 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rk5CGw
0 Comment to "जिले में संक्रमितों की संख्या एक हजार पार, 22वीं मौत, 716 हुए ठीक"
Post a Comment