दो दिन में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई मौत, आंकड़ा अब 32 पर पहुंचा
कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक और मरीज की गुरुवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 32 हाे गई है। 24 घंटे पहले बुधवार को भी दो संक्रमित मरीजों की मौत अस्पताल में हुई थी। जानकारी के मुताबिक घासपुरा रामकृष्ण गंज निवासी 75 साल के हुकुमचंद जैन को परिजन से 22 सितंबर को अस्पताल के संदिग्ध वार्ड में भर्ती कराया था। मरीज के सैंपल की पॉजिटिव रिपोर्ट भी बुधवार को ही आई थी। जिसके बाद उन्हें पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहां पर उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने वेंटीलेटर सपोर्ट दिया, लेकिन वे बच नहीं पाए। वहीं गुरुवार को 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1425 पर पहुंच गई। एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया बंगाली कॉलोनी, गणेश तलाई, पदम नगर, ग्राम धावड़ी, नेतनगांव, खैगांवड़ा के निवासी मरीज है।
178 पॉजिटिव मरीजों का घर पर चल रहा इलाज
जानकारी के मुताबिक 178 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का घर पर इलाज किया जा रहा है। 89 मरीज जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जिले का रिकवरी रेट 78.44 है। अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होकर 1127 मरीज घर जा चुके हैं। जिले में 267 मरीज एक्टिव हैं। जिले में एक्टिव केस का प्रतिशत 19.38 है। जिले कोरोना के मरीजों की पॉजिटिविटी रेट 5.60 है।
जिले में 7 नए कंटेनमेंट बनाए, पांच को आदेश से मुक्त किया गया
कंटेनमेंट एरिया को मुक्त करने में बरती जा रही लापरवाही से आमजन परेशान है। रविंद्र नगर में मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद कंटेनमेंट एरिया बरकरार है। जबकि वहीं एक दिन पहले आए दूसरे पॉजिटिव मरीज के घर आने पर कंटेनमेंट एरिया खोल दिया गया है। एडीएम ने गुरुवार को सात नए कंटेनमेंट एरिया बनाने के आदेश जारी किए। इसमें ग्राम पिपलानी, सिविल लाइंस, आदर्श नगर, अनमोल विहार कॉलोनी, न्यू रविन्द्र भवन के आगे सिविल लाइंस, पदमनगर एवं ग्राम सारोला का कंटेनमेंट क्षेत्र शामिल है। वहीं कोरोना मरीजाें के ठीक होने पर पांच कंटेनमेंट एरिया को मुक्त करने के आदेश एडीएम ने दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RT7RAW
0 Comment to "दो दिन में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई मौत, आंकड़ा अब 32 पर पहुंचा"
Post a Comment