टूटा सन्नाटा, शुरू हुआ सैर सपाटा

बारिश के बाद प्रकृति ने हरियाली की चादर ओढ़ ली है। माैसम सुहावना हाे चला है। इसका लुत्फ लेने के लिए यहां अब पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। कोरोना वायरस के कारण दो से तीन महीनों से इन पर्यटन स्थलों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। अनलॉक केे बाद अब यहां रौनक लौटने लगी है। हालांकि अभी पर्यटकों की संख्या कम है, लेकिन बढ़ने की संभावनाएं भी हैं। पर्यटन स्थलों पर पढ़िए रिपोर्ट-

हनुवंतिया में लौटी रौनक, 82 दिन में 10,600 पर्यटक आए

बीड़ | पर्यटन स्थल हनुवंतिया में अब धीरे-धीरे पर्यटकों की रौनक लौटने लगी है। रविवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। 8 जुलाई को हनुवंतिया आम पर्यटकों के लिए खोला गया। तब से 27 सितंबर तक 10,600 पर्यटक यहां आ चुके हैं। हनुवंतिया पर्यटन केंद्र के मैनेजर दिनेश शर्मा ने बताया अभी के दिनों में पर्यटकों की संख्या पहले की तुलना में फिलहाल कम है। यहां दो-तीन कॉटेज बुक है। यहां 10 कॉटेज है। जल महोत्सव को लेकर भोपाल में बैठकों का दौर जारी है। 11 नवंबर से 22 फरवरी तक जल महोत्सव की तारीख तय होना मानी जा रही है। इस दौरान यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

सैलानी टापू... ओंकारेश्वर से 5 किलोमीटर दूर स्थित सैलानी टापू भी पर्यटकों के लिए 8 जुलाई को खोला गया। तब से यहां 7500 पर्यटक आ चुके हैं। पहले यहां रोजाना 5 से 6 हजार पर्यटक आते थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते यहां संख्या न के बराबर है। यहां 10 कॉटेज हैं, लगभग सभी खाली पड़े हैं।

74 दिन में 1 लाख 41 हजार श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे

ओंकारेश्वर | श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर 16 जुलाई से दर्शनार्थियों के लिए खुला था। तब से अब तक करीब यहां 1,12000 श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आ चुके हैं। इसके अतिरिक्त करीब 25% जनता यहां पर्यटन के लिहाज से पहुंची। कुल मिलाकर करीब 1,41000 श्रद्धालुओं ने ओंकारेश्वर नगरी में प्रवेश किया। इस दौरान श्रावण सोमवार को आया था। इससे ज्यादा श्रद्धालु तो इस दौरान ही यहां आ जाते थे।

और इधर, लगातार बढ़ रहे पर्यटक

15 दिनों में 3 हजार पर्यटक पहुंचे महेश्वर

महेश्वर | महेश्वर में 12 सितंबर को प्रशासन द्वारा नाव संचालन को लेकर सशर्त अनुमति दी गई। 13 सितंबर रविवार को घाट क्षेत्र खुलने के बाद कुछ गिने-चुने पर्यटक ही महेश्वर पहुंचे। 13 सितंबर से 27 सितंबर तक 15 दिनों में अभी तक लगभग 3 हजार पर्यटक महेश्वर पहुंचे। जिनमें दूसरे रविवार 20 सितंबर को लगभग 300 से अधिक और 27 सितंबर को 500 से अधिक पर्यटकों की आवाजाही रही। हालांकि अभी भी कोरोना को लेकर खासगी ट्रस्ट द्वारा देवी अहिल्याबाई राजवाड़ा स्थल किला क्षेत्र एवं अहिल्या घाट स्थित किले का मुख्य द्वार बंद कर रखा है।

20 सितंबर से पर्यटकों की संख्या में हुआ इजाफा
महेश्वर में 20 सितंबर रविवार को पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ। नगर परिषद द्वारा किला मार्ग पर वाहन पार्किंग में 25 से 30 चार पहिया वाहनों से श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचे, वही 27 सितंबर को वाहनों के साथ पर्यटकों की संख्या विगत रविवार से दोगुना हो गई। नगर परिषद के पार्किंग स्थल कर्मचारी के अनुसार रविवार को 75 से अधिक चार पहिया वाहनों की पार्किंग शुल्क रसीद बनाई गई। इसे देखते हुए इस रविवार को लगभग 500 से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे, जिन्होंने ऐतिहासिक स्थल नर्मदा घाट क्षेत्र देखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Broken silence, tour started


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n00Jki

Share this

0 Comment to "टूटा सन्नाटा, शुरू हुआ सैर सपाटा"

Post a Comment