मास्क बांटे व मंदिर परिसर में की सफाई

नगर मंडल आमला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम छावल के मां रेणुका मंदिर परिसर में सफाई कर स्वच्छता कार्य कर सेवा सप्ताह की शुरुआत की। जिसमें 1 सप्ताह तक सेवा कार्य किए जाएंगे। जिसमें मास्क वितरण, पौध रोपण, मरीजों को फल वितरण, गरीबों को भोजन सहित अन्य कार्यक्रम होने हैं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70वां जन्मदिन मनाया जाएगा। इसे भाजपा नगर मंडल में सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। पार्टी प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाती है। प्रत्येक वर्ष पार्टी के सभी कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम पूरे सप्ताहभर करके प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
सेवा संकल्प सप्ताह के तहत भाजपाइयों ने किए सेवाभावी कार्य : शाहपुर| सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत सोमवार काे शाहपुर एवं पुनर्वास क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवाभावी कार्य किए। शाहपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को निशुल्क मास्क बांटे। उनके साथ कुलदीप चौधरी, जनक भोरसे, आशीष शुक्ला, उमेश, अविनाश पाटिल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं हीरापुर में चोपना मंडल के कार्यकर्ताओं ने हीरापुर स्कूल प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर चोपना मंडल अध्यक्ष विजयपाल, विकास बोस समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्वच्छता अभियान चलाया : आठनेर| सेवा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए आठनेर नगर मंडल के लगभग 18 पोलिंग बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन ने बताया 20 सितंबर तक दिए गए सेवा कार्य किए जाएंगे। ग्राम हिवरा, गुजरमाल, सातनेर, बरखेड़, जावरा, बोरपानी, धनोरी सहित 18 ग्रामों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाकर, नालियों की सफाई, चौक-चौराहों एवं गलियों सहित सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा गायकी समेत अन्य मौजूद थे।
सेवा सप्ताह कार्यक्रम-हर व्यक्ति करे सहयोग : रानीपुर| भाजपा ने मोक्षधाम में स्वच्छता अभियान के साथ शुरू किया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने कहा स्वच्छता अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी को हर दिन थोड़ा समय साफ-सफाई के लिए जरूर देना चाहिए और समाज को स्वच्छता के लिए जागरूक भी करना चाहिए, वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय ने कहा स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री मोदी के प्रमुख विजन में शामिल है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेहतो ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा मोदीजी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा मंडल में सप्ताह भर सेवा कार्य किया जाएगा। आज हम सभी ने स्वच्छता अभियान चलाकर इसकी शुरुआत कर दी है। पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा राजेन्द्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष राजेश मेहतो, गावंडे, नारायण मालवीय, मनोज पाटनकर, राकेश अरोरा, दीपक उइके, राकेश अग्रवाल, देवीप्रसाद जायसवाल, विवेक जैन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rzyta4

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "मास्क बांटे व मंदिर परिसर में की सफाई"

Post a Comment