बंदूक साफ कर रहे गनमैन से चली गोली, कियोस्क के बाहर महिला को लगी, खुद ही अस्पताल ले गया

सर्वोदय चौक पर शनिवार सुबह गनमैन की लापरवाही से बारहबोर की बंदूक चल गई। जिस कारण अग्रवाल मार्केट में संचालित एसबीआई कियोस्क शाखा के बाहर रुपए निकालने के इंतजार में खड़ी महिला को गोली लग जाने से वह गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को इलाज के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बीएमसी सागर रैफर किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है । पुलिस ने आरोपी गनमैन के खिलाफ धारा 336 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है ।

जानकारी अनुसार ग्राम गुनगी, हाल निवासी वीरसावकरकर वार्ड निवासी 45 वर्षीय महिला उषा राय पति पप्पू राय शहर के एक अधिवक्ता के यहां साफ-सफाई का कार्य करने के बाद सर्वोदय चौक स्थित एसबीआई के कियोस्क बैंक की शाखा में पैसे निकालने के लिए गई थी। शाखा के अंदर पहले से 2 महिला थी। जिस कारण वह गैलरी में खड़े होकर महिलाओं के निकलने का इंतजार कर रही थी। तभी सुबह करीब 11 बजे पास ही बैठे गनमैन विजय कुमार बामनिया 45 वर्ष की लापरवाही से बारहबोर दुनाली चल गई। जिससे बैंक के बाहर करीब 80 फीट की दूरी पर खड़ी उषा को जाकर गोली लगी और वह वहीं गिर गई।

गोली से घायल हुई महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन महिला को गोली लगने के कारण कमर के नीचे पैर की हडि्डयां चकनाचूर हो जाने के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देख अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे सागर रैफर कर दिया है। इस संबंध थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि आरोपी गन मैन विजय कुमार की लापरवाही से गोली चलने से घायल हुई महिला के मामले में उसके खिलाफ धारा 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हम लोग मानव हित में काम करते हैं

राष्ट्रीय मानवाधिकार फ़ाउंडेशन मंडल अध्यक्ष एवं सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि गनमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार फ़ाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा ठाकुर एवं मेरी स्वयं की सुरक्षा को देखते हुए गनमैन रखा गया था। आज मुझे सागर जाना था इसलिए गनमैन को बुलाया गया था।

जो जाने से पहले अपनी बंदूक को साफ कर रहा था,तभी बंदूक चल गई और महिला घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वह उसे अपने वाहन से तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। वहां से महिला को सागर रैफर किया गया है, हम लोग भी सागर में है, महिला की हालत में सुधार है। हम लोग मानव हित का काम करते है जो भी यथासंभव होगा हम महिला की मदद करेंगे ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shot from gunman cleaning gun, woman outside kiosk, took herself to hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F56VGq

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "बंदूक साफ कर रहे गनमैन से चली गोली, कियोस्क के बाहर महिला को लगी, खुद ही अस्पताल ले गया"

Post a Comment