एक क्लिक में किसान के खाते में जाएगा पैसा, दूसरे क्लिक में कर्ज का पैसा काटेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उज्जैन से एक क्लिक में प्रदेश के 22 लाख किसानों को फसल बीमा क्लेम की राशि देंगे। खरीफ 2019 की यह 4688 करोड़ रु. की राशि सीधे किसानों के खाते में जाएगी। लेकिन, जैसे ही यह राशि किसानों को मिलेगी, वैसे ही उनके खातों से कर्ज की वसूली कर ली जाएगी। यह जानकारी भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत द्वारा संभाग के सभी कलेक्टर व जिला सहकारी बैंकों के सीईओ को लिखे गए पत्र से मिली है। इसमें कहा गया है कि 18 सितंबर को किसानों के खाते में यह पैसा आए, उससे किसानों के कर्ज की वसूली की जाए। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक में किसानों को दी जाने वाली राशि का जिक्र किया है।

यह भी लिखा कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के ऋण बकाये वाले किसानों के खातों से उस ऋण की वसूली फसल बीमा की राशि से की जाए। जब इस पत्र के बारे में कमिश्नर से पूछा गया तो उन्होंने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया।

सभी कलेक्टर व जिला सहकारी बैंकों के सीईओ को भेजा गया पत्र

किसानों की आय जल्द दो गुना करेंगे : शिवराज
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार लक्ष्य किसानों की आमदनी को जल्दी से जल्दी दोगुना करना है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण दिया जा रहा है। उनकी फसल का अधिक से अधिक मूल्य मिल सके, इसके लिए मंडी अधिनियम में संशोधन किया गया है। सरकार द्वारा खरीफ 2018 एवं रबी 2018-19 की फसल बीमा के प्रीमियम की बकाया राशि 2200 करोड़ जमा कराया गयाथा, जिससे किसानों को 2981.24 करोड़ रुपए की बीमा दावा राशि मिली थी। इसमें 8 लाख 40 हजार किसानों को फायदा हुआ।

खरीफ-2019 : बीमा दावों का हिसाब



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संकेतात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZMT1jw

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "एक क्लिक में किसान के खाते में जाएगा पैसा, दूसरे क्लिक में कर्ज का पैसा काटेंगे"

Post a Comment