सीएम के आश्वासन पर 11वें दिन मंडी कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल

कृषि उपज मंडी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर 11वें दिन यानी सेामवार को हड़ताल स्थगित कर दी। दोपहर बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने व वेतन, पेंशन दिलाने की मांग को लेकर कर्मचारी 25 सितंबर से हड़ताल पर थे। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया 4 अक्टूबर की शाम को गूगल मीट के जरिए संयुक्त संघर्ष मोर्चा मप्र मंडी बोर्ड भोपाल के सदस्यों की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से चर्चा हुई थी।

शर्मा ने बताया चर्चा में सीएम ने आचार संहिता खत्म होने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में मंडी कर्मचारियों की मांगों का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया है। इसके चलते अभी हड़ताल स्थगित की है। लेकिन आचार संहिता के बाद भी कोई निराकरण नहीं होने पर मोर्चा द्वारा फिर से हड़ताल शुरू की जाएगी। सोमवार को दोपहर 12 बजे हड़ताल स्थगित होने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। वहीं उन्होंने बताया सोमवार को सीएम के निज सचिव शिवकुमार चौबे ने भोपाल स्थित मंडी बोर्ड के अफसरों से भी हड़ताल स्थगित करने को लेकर चर्चा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mandi employees postpone strike on 11th day on CM's assurance


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34uyYrM

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "सीएम के आश्वासन पर 11वें दिन मंडी कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल"

Post a Comment