बैडमिंटन खिलाड़ी यश काे मिलेगा एनएसटी अवार्ड

धार के बैडमिंटन खिलाड़ी यश रायकवार काे नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) अवार्ड मिलेगा। उन्हें यह अवार्ड बैडमिंटन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाें के लिए मिलेगा। आगामी 11 अक्टूबर काे नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स द्वारा भाेपाल में हाेने वाले 25वें अवार्ड सम्मान समाराेह में यश काे एनएसटी अवार्ड से नवाजा जाएगा।

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स भाेपाल की स्पोर्ट्स मैगजीन है। यह संस्था पिछले 24 साल से ऐसे खिलाड़ियाें काे सम्मानित कर रही है जिन्हाेंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम गाैरवांवित किया हाे। यश धार के तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें यह अवार्ड मिलेगा। इससे पहले वर्ष 2018 में प्रियांशु राजावत (वर्तमान में एकलव्य अवार्ड के लिए चयनित) व 2017 में बैडमिंटन काेच सुधीर वर्मा काे भी यह अवार्ड मिल चुका है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियाें काे प्राेत्साहित करना है।

पिता क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं : बैडमिंटन काेच सुधीर वर्मा ने बताया यश खिलाड़ी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सुंदरलाल रायकवार क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं। जबकि बड़े भाई अमन रायकवार भी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्ष 2009 में जब शहर में बैडमिंटन का माहाैल था तब सुंदर ने अपने दाेनाें बेटाें काे बैडमिंटन खिलाड़ी बनाने का फैसला लिया था। दाेनाें बेटाें ने पिता का सपना ताे साकार किया ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश, प्रदेश व शहर का नाम भी राेशन किया। 2019 में ही यश जूनियर बैडमिंटन चैंपीयनशिप के लिए रशिया गए थे। थाइलैंड, इंडाेनेशिया, काेरिया सहित देश के विभिन्न हिस्साें में नेशनल प्रतियाेगिताअाें में लाेहा मनवा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3neg550

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "बैडमिंटन खिलाड़ी यश काे मिलेगा एनएसटी अवार्ड"

Post a Comment