हवा का रुख पश्चिमी हुआ तो होने लगा ठंडक का अहसास

हवा का रूख दक्षिण से बदलकर पश्चिम की ओर हो गया है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रात का तापमान 16 डिग्री हो गया है। ठंडी हवा के कारण ठंडक भी बढ़ गई है। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

धूप भी और ठंडक बिल्कुल नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 अक्टूबर मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। दिन में ठंडक दीपावली के बाद संभव होगी। पश्चिम से आ रही ठंडी हवा के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

ऐसे में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बीते रोज के मुकाबले 1 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी बीते रोज के मुकाबले एक डिग्री कम और सामान्य रहा। मौसम विशेषज्ञ गुरुदत्त मिश्रा का कहना है कि जबतक पश्चिमी विक्षोभ के चलते कश्मीर और उत्तराखंड क्षेत्र में बारिश या बर्फवारी नहीं होगी तब तक दिन के तापमान में तेजी बनी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mwu4Sr

Share this

0 Comment to "हवा का रुख पश्चिमी हुआ तो होने लगा ठंडक का अहसास"

Post a Comment