गर्भवती ने फांसी लगाई; परिजन बोले- ससुराल वाले कहते थे, शादी में खर्च किए 10 लाख रुपए लाकर दो

दो साल पहले ब्याही एक नवविवाहिता गर्भवती महिला ने गुरुवार को फांसी लगा ली। परिजन का आऱोप है कि उसकी हत्या की गई है। शादी के कुछ समय बाद विवाद हुआ और फिर थाने पर राजीनामा भी हुआ था। उसके बाद भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

एमआईजी थाना क्षेत्र के नादिया नगर में रहने वाली मेघा पति सूरज गौड़ ने फांसी लगा ली। उसकी मां किरण गौड़ ने बताया, 26 जनवरी 2018 को उसकी शादी सूरज से हुई थी। सूरज, उसका पिता गोपाल गौड़, माता लक्ष्मी, ननद कुसुम और मामा ससुर उसे लगातार परेशान करते थे। कहते थे कि शादी में 10 लाख रुपया खर्च किया है, उतना लाकर देना। उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजन का आरोप है कि सूरज का मामा आबकारी विभाग में पदस्थ हेडकांस्टेबल बालमुकुंद गौड़ वर्दी का रौब झाड़ता था। उसे धमकाता था कि पुलिस को शिकायत भी की, तो कुछ नहीं बिगड़ेगा।

परिजन ने बताया कि मेघा इंजीनियर थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उसकी नौकरी छुड़वा दी। वह जब भी मायके में बात करती, तो उसे धमकाया जाता, ताने देते। उसे अक्टूबर में घर से भगा दिया गया था। फिर उसने आपबीती बताई थी। बाद में मेघा ने पुलिस को शिकायत की, तब पति व ससुराल वाले थाने पहुंचे। वहां राजीनामा किया। लिखकर दिया कि अब उसे नहीं सताएंगे और यही वादा करके उसे ले गए।
परिजन का आरोप है कि ससुराल वाले बोल रहे हैं कि उसने फांसी लगाई, लेकिन उसके गले पर नाखून के निशान देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। घटना के बाद वे मेघा को अस्पताल लाए और उसके बाद से फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही, शाॅर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/373thSQ
0 Comment to "गर्भवती ने फांसी लगाई; परिजन बोले- ससुराल वाले कहते थे, शादी में खर्च किए 10 लाख रुपए लाकर दो"
Post a Comment