पेट्रोल के भाव 91.37 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे, क्रूड ऑइल उछलने से अब तक का सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा

पेट्रोल के भाव में तेजी जारी है। बुधवार को इसके भाव 91.37 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए। लगातार बढ़ते दाम का असर लोगों की जेब पर हो रहा है। पेट्रोल के साथ ही डीजल के दाम में भी तेजी का रुख है और डीजल के भाव 81.58 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। यानी डीजल भी अब रिकॉर्ड भाव पर बिक रहा है।
पेट्रोल इस महीने 1.45 रुपए महंगा हुआ है। वहीं डीजल 1.59 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। इससे आम जनता पर तो भार पड़ रहा है व ट्रांसपोर्टरों, बस संचालकों और शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी मैजिक पर भी असर हो रहा है और वे किराया बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। यानी आगामी दिनों में जनता की जेब ढीली और होना तय है। यदि ट्रांसपोर्ट महंगा होता है तो इसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं पर होगा व ये महंगी होंगी।

9 दिन में ऐसे हुआ महंगा पेट्रोल और डीजल

1 दिसंबर को शहर में पेट्रोल के भाव 89.95 रुपए प्रति लीटर थे। जो अब 91.37 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

1 दिसंबर को डीजल के भाव 80.99 रुपए प्रति लीटर थे। अब यह 81.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। दोनों के ही दाम में रिकाॅर्ड बढ़ोतरी है।

... इसलिए महंगा हो रहा है पेट्रोल और डीजल -: पेट्रोल
और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की वजह कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी
होना है। 9 दिन पहले एक दिसंबर को क्रूड ऑइल के भाव 3287 रुपए प्रति बैरल थे। वहीं इसके भाव अब 3375 रुपए प्रति हो गए हैं। बाजार के जानकार आगे भी दाम में बढ़ोतरी की बात कह रहे हैं।

पेट्रोल पर 33% व डीजल पर 23% वैट

प्रदेश सरकार आम जनता से पेट्रोल पर 33 फीसदी वैट, एक फीसदी सेस और 4.50 रुपए एडिशनल टैक्स वसूल रही है। वहीं डीजल पर 23 फीसदी वैट लिया जाता है।

6 साल से नहीं बढ़ा मैजिक का किराया

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का मुख्य जरिया मैजिक है पर आखिरी बार किराया वर्ष 2014 में बढ़ा था। तब से अब तक 25 रुपए से ज्यादा डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो चुकी है। मैजिक टेम्पो यूनियन के राजकुमार जैन लाला ने बताया हम किराया बढ़ोतरी की मांग कर चुके हैं।

भाव में बढ़ोतरी के बावजूद खुल गए 7 नए पेट्रोल पंप
पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़े हर दिन बढ़ रहे हैं। इस साल 7 नए पेट्रोल पंप खुल गए हैं। इससे जिले में पेट्रोल पंपों की संख्या 110 के पार पहुंच गई है। वहीं वाहनों की बिक्री पर असर नहीं हुआ है। नवंबर में ही कार व टू व्हीलर मिलाकर 3100 वाहन जिला परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड हुए हैं। यानी हर दिन 100 से ज्यादा वाहन बिक रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W0suxa

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "पेट्रोल के भाव 91.37 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे, क्रूड ऑइल उछलने से अब तक का सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा"

Post a Comment