प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राशि का वितरण आज
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को होगा, यह कार्यक्रम जनपद स्तर पर स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में होगा। इसमें मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कमल पटेल रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा करेंगे, विशेष अतिथि जिपं उपाध्यक्ष मनीष निषाद, जपं के अध्यक्ष फुंदाबाई और उपाध्यक्ष किरण पटेल रहेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होंगे, यह 11.30 बजे तक चलेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा, 12 बजे से प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू होगा। शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम की मंडी में गुरुवार देर रात तक तैयारियां चलती रहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KUAtcQ
0 Comment to "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राशि का वितरण आज"
Post a Comment