बाब साहब ने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया, जो सर्वोच्च मार्गदर्शक है: कुशवाह

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया, जो सर्वोच्च मार्गदर्शक है। आज हम संविधान पढ़ने, समझने व आत्मसात करने का संकल्प दोहराएं। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बात रविवार को बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित संविधान निर्माता की पुण्यतिथि पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह कुशवाह कह रहे थे। कार्यक्रम में प्रारंभ वहां मौजूद सभी लोगों ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बसपा के वरिष्ठ नेता अमृतलाल टैगोर, डॉ सुरेंद्र शाक्य, दीपेंद्र बौद्ध, बैजनाथ बौद्ध ने आंबेडकर के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला।
भाजपा ने भी मनाया परिनिर्वाण दिवस: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने भी रविवार को सिंगल बस्ती अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रारंभ में वहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया गया। इसके बाद सभी उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पार्टी के अध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व महापौर अशोक अर्गल, पूर्व विधायक रघुराज कंषाना, अनूप जैन, दिलीप पिप्पल, राकेश खटीक, संदीप सेंगर, रामस्वरूप जाटव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
कांग्रेसियों ने आंबेडकर पार्क पहुंचकर दी श्रंद्धाजलि: जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिंघल बस्ती स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान निर्माता कोश्रंद्धाजलि दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी कांग्रेसियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मोमबत्ती जलाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, शहर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, सौरभ सोलंकी, विनोद जोनवार, रामहेत पिप्पल, सोनू जोनवार, बैजनाथ पिप्पल, हरिराम पचौरी, गजराज मित्तल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Fkib0
0 Comment to "बाब साहब ने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया, जो सर्वोच्च मार्गदर्शक है: कुशवाह"
Post a Comment