महाजन अस्पताल के आइसाेलेशन सेंटर से 20 पाॅजिटिव मरीजाें काे मांडू राेड के क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया
कुक्षी में पाॅजिटिव पाए गए दस मरीजाें में 6 से 13 तक के चार बच्चे भी शामिल हैं। इसमें छह साल की एक बालिका है। कुक्षी के भामी माेहल्ला में एक तीन मंजिला भवन है, इसमें करीब 30 से 35 लाेग रहते हैं।
हालांकि उनकी रिपाेर्ट निगेटिव आई है। यहां पहले एक व्यक्ति पाॅजिटिव पाया गया था, बाद में उसका भाई और इसके बाद रविवार काे तीसरे व्यक्ति की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। तीनाें काे आइसाेलेशन सेंटर में भर्ती किया गया है। बीएमओ डाॅ. नरेंद्र पवैया के अनुसार सभी के सैंपल कुक्षी में ही लिए गए थे। इसके बाद से ही उन्हें क्वारेंटाइन किया गया था। धार में महाजन अस्पताल में बनाए गए आइसाेलेशन सेंटर के 20 पाॅजिटिव मरीजाें काे मांडू राेड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। इस सेंटर में काेई मरीज भर्ती नहीं था।
अब नया आइसोलेशन सेंटर मांडू रोड पर बैंक ऑफ इंडिया होगा
महाजन अस्पताल काे आइसाेलेशन सेंटर से मुक्त कर दिया है। यहां भर्ती 20 काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें काे मांडू राेड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के भवन के क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि यहां महाजन अस्पताल जैसी सुविधा नहीं है। इतने मरीजाें पर केवल चार बाथरुम हैं। जिसमें दाे लेडिज और दाे जेंट्स के लिए हैं, जाे इतनी संख्या के मान से कम है। वेंटिलेटर भी नहीं है। ऐसे में किसी मरीज की अचानक तबीयत बिगड़ गई ताे उसे संभालना मुश्किल हाेगा। हालांकि यहां बिजली, पानी और चाक चाैबंद सुरक्षा है। जिससे मरीज के भागने की संभावना नहीं बनेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LEfPKV
0 Comment to "महाजन अस्पताल के आइसाेलेशन सेंटर से 20 पाॅजिटिव मरीजाें काे मांडू राेड के क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया"
Post a Comment