पन्ना के जिला विपणन अधिकारी, सदर के ज्वेलरी व्यापारी समेत 15 नए पॉजिटिव
जिले में मंगलवार को 15 नए पॉजिटिव मिले हैं। बीएमसी की वायरोलॉजी लैब से 14 और एक मरीज की पुष्टि जबलपुर के निजी अस्पताल से हुई है। अब सागर में मरीजों का आंकड़ा 730 पर पहुंच गया है। मंगलवार को 2 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। जिसके बाद अब तक डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 522 हो गई है।
वायरोलॉजी लैब से मिली जानकारी केे अनुसार मंगलवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में तिली स्थित जिया मां पुरम निवासी 63 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। ये शासकीय सेवा से रिटायर हैं। इनकी पत्नी जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं, जो कुछ दिन पहले ही पॉजिटिव मिलीं थीं। कॉन्टेक्ट हिस्ट्री के आधार पर जब वृद्ध का सैंपल लिया तो वे संक्रमित मिले। पन्ना में पदस्थ 40 वर्षीय जिला विपणन अधिकारी भी पॉजिटिव मिले हैं। ये मकरोनिया के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले इनके पन्ना स्थित अॉफिस में एक कर्मचारी पॉजिटिव निकला था, जिसके बाद से वे घर में क्वारेंटाइन थे। वहीं सदर में ज्वेलरी दुकान संचालक 62 वर्षीय और परकोटा स्थित ओरिएंटल बैंक के 36 वर्षीय प्यून की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शहर में श्रीराम नगर निवासी 36 वर्षीय, वर्धमान कॉलोनी सूबेदार वार्ड निवासी 45 वर्षीय, खुरई रोड स्थित अशोका गार्डन कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय, ज्योति नगर निवासी 42 वर्षीय और एसवीएन विश्वविद्यालय के 30 वर्षीय कर्मचारी के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को बीएमसी में शिफ्ट किया।
परसोरिया में दो मजदूर भी पॉजिटिव
परसोरिया गांव निवासी दो मजदूर पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक 27 वर्षीय और दूसरे 21 वर्षीय युवक हैं। वहीं नयाखेड़ा गांव निवासी 48 वर्षीय पुरुष और बंडा निवासी 32 वर्षीय पुरुष के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनके अलावा नैनधरा गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं जबलपुर मेडिकल कॉलेज से रविशंकर वार्ड निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30vdkmG
0 Comment to "पन्ना के जिला विपणन अधिकारी, सदर के ज्वेलरी व्यापारी समेत 15 नए पॉजिटिव"
Post a Comment